Skip to main content

आप के प्रदेश सह प्रभारी का तीर्थनगरी में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 


हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और हाल ही में दिल्ली एमसीडी चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले पार्षद राजीव चौधरी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी दिल्ली की तरह ही इतिहास दर्ज करेगी। अगले साल होने वाले नगर निकाय चुनावों में दिल्ली की तर्ज पर ही यहां भी व्यापक रणनीति बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की जाएगी। उन्होंने भविष्य में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के लिए व्यापक संभावनाएं बताते हुए उत्तराखंड में बड़ी जीत दर्ज करने का दावा किया। बृहस्पतिवार को देहरादून में पार्टी संगठन की मजबूती के लिए समीक्षा बैठक करने जा रहे राजीव चौधरी का हरिद्वार पहुंचने पर सिंहद्वार के पास कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें दिल्ली में मिली बड़ी जीत के लिए बधाई दी साथ ही आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकारो द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर भी उनका अभिनंदन किया। राजीव चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य दलों के नेताओं ने दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराने के लिए बड़े-बड़े चक्रव्यूह रचा थे। लेकिन दिल्ली की जनता ने  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों पर अपनी स्वीकार्यता की एक बार फिर मोहर लगाई और पिछले कई सालों से दिल्ली एमसीडी में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंका। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्तराखंड में भी इसी तरह जनता की समस्याओं को उठाकर उनका निराकरण कराने के लिए संघर्ष करने का आह्वान करे हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियों को अब जनता नकार रही है। अरविंद केजरीवाल की डेवलपमेंट पॉलिटिक्स पूरे देश में पसंद की जा रही है। गुजरात में पार्टी का शानदार तरीके से विधानसभा चुनाव में खाता खुलने को उन्होंने आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत बताया और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय दल बनने पर बधाई दी। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह से जनता ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को स्वीकार किया है। वह इस बात का परिचायक है कि आम आदमी पार्टी बड़े दल के रूप में अन्य राज्यों में भी अपनी पकड़ बना रही है। उन्होंने ऐतिहासिक जीत के लिए प्रभारी राजीव चौधरी को बधाई देते हुए दावा किया कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत अन्य राज्यों में भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। स्वागत करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती, आशीष गौड़, संजू नारंग आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।