Skip to main content

नवगठित भाजपा जिला कार्यकारिणी का स्वागत किया

 


हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप गोयल एवं उनकी कार्यकारिणी का जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर फूलमालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के कार्यकर्ता समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करते हैं। तीन फीसदी मतों से शुरूआत करने वाली भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर हाल ही में संपन्न हुए गुजरात चुनाव में कुल पड़े वोटों से आधे से अधिक लेकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर पाई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद डा.रमेश पोखरियाल ने अपने वर्चुअल संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं विगत पंचायत चुनाव में हासिल की ऐतिहासिक जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भविष्य में और अधिक लगन व मेहनत से पिछले चुनाव के रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया और अगले वर्ष होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए अभी से कमर कस कर मैदान में उतरने की प्रेरणा दी। पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा कि गर्व है कि हम आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता के रूप में समाज में कार्य कर रहे हैं। हमारा चरित्र और सेवा भाव ही समाज में हमारी पहचान है। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि उनकी टीम निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान द्वारा स्थापित सेवा ही संगठन के मूल भाव को चरितार्थ करेगी। कहा कि सभी पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत करने के लिए तैयार रहें। इस दौरान जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी,जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जितेंद्र चौधरी, लव शर्मा, सरदार निर्मल सिंह,आभा शर्मा,रश्मि चौहान,जिला मंत्री मोहित वर्मा,आलोक द्विवेदी, विशनपाल कश्यप, रजनी वर्मा,नेत्रपाल चौहान,जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा,जिला कार्यालय मंत्री नकली सिंह सैनी, पूर्व महामंत्री आदेश सैनी,सुनील सैनी,अनिल अरोड़ा,राजीव भट्ट,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली,मनु रावत,रेनू शर्मा,रीमा गुप्ता,मंडल अध्यक्ष राजकुमार,नागेंद्र राणा,राज सिंह,राजन खन्ना,प्रमोद शर्मा,श्वेतांक त्रिपाठी,विकास प्रधान,विशाल गर्ग,अतुल वशिष्ठ,संजय सिंह,बबली,राजेश कुँवर, पार्षद अनुज सिंह, मनोज परालिया, विपिन शर्मा,सतीश कुमार,वीरेंद्र कुमार,मनोज चौहान, सुबे सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।