हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य मादक पदार्थो से मुक्त करने जैसे अभियान प्रशंसनीय हैं। इसके तिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। लगातार मादक पदार्थो की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। युवा पीढ़ी के नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। युवा पीढ़ी नशे से मुक्त होगी तो राज्य प्रगति की और अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि एसएसपी अजय सिंह एवं उनकी पुलिस टीम लगातार नशे की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती चली आ रही है। एसएसपी स्वयं जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक रैलियों से सचेत करना जनहित में हैं। बड़े पैमाने पर हरिद्वार में नशे के खिलाफ अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। संत समाज भी लगातार युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराता रहता है। जागरूकता से ही राज्य को नशा मुक्त किया जा सकता है। संत समाज को भी आगे आकर अपने उत्तरदायित्व को निभाना होगा। उन्होंने सभी से कोरोना के प्रति सजगता बरतने की अपील भी की।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment