Skip to main content

गोलोकवासी महंत हेमकान्त शरण महाराज को संत समाज ने दी श्रद्धांजलि


 हरिद्वार। पुराना रानीपुर मोड़ स्थित श्री कृष्णा आश्रम में महंत बिहारी शरण महाराज के संयोजन में आयोजित गुंरू स्मृति महोत्सव में संत समाज ने गोलोकवासी महंत हेमकान्त शरण महाराज की दसवीं पुण्यतिथी पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि संत समाज के प्रेरणा स्रोत गोलोकवासी महंत हेमकान्त शरण दिव्य महापुरूष थे। समाज को धर्म व अध्यात्म की प्रेरणा देने तथा सद्मार्ग पर अग्रसर करने में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को उनकी शिक्षाओं तथा विचारों को अनुकरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करने का संकल्प लेना चाहिए। महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि धर्म और अध्यात्म के महान विद्वान गोलोकवासी महंत हेमकांत शरण का जीवन निर्मल जल के समान था। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा। महंत बिहारी शरण महाराज ने कार्यक्रम में शामिल हुए संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव महंत हेमकान्त शरण महाराज विलक्षण संत थे। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में महंत हेमकान्त शरण महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। पूज्य गुरूदेव की शिक्षाओं के अनुसार आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाना और उनके अधूरे कार्यो को पूरा करना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। महंत विष्णुदास महाराज एवं महंत अंकित शरण महाराज ने कहा कि महापुरूष केवल शरीर त्यागते हैं। उनके प्रेरणादायी विचार और शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती हैं। सनातन धर्म संस्कृति और अध्यात्म को जीवन समर्पित करने वाले गोलोकवासी महंत हेमकान्त शरण महाराज का नाम संत समाज के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। श्रवण शंखधार,शिवांग भारद्वाज,श्रीयांश शंखधार, आकाश बहुखण्डी,गौतम मिश्रा,अजय,अमन आदि ने सभी संत महापुरूषों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,महंत रामानंद सरस्वती,स्वामी ललितानन्द गिरी,स्वामी चिदविलासानन्द,महंत सूरजदास ,महंत प्रहलाद दास,महंत अरूण दास,महंत दुर्गादास,स्वामी शिवानन्द,महंत गोविंददास, महंत जयराम दास, महंत अंकित शरण आदि बड़ी संख्या में संतजन व श्रद्धालु उपस्थित रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।