हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ढाबे के पीछे कमरे में गैस सिलेंडर लीक होने के बाद आग लगने से सिलेंडर फट गया। जिससे चार ढाबा कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। घटना मंगलवार की मध्यरात्रि की है। गैस प्लांट चौकी से आगे बैरियर नंबर छह के पास, निकट प्रमिला गेस्ट हाउस गढ़वाली ढाबा के कर्मचारी ढाबे के पीछे ही अपने कमरे में सो रहे थे। पास में कुछ गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। इसी बीच गैस सिलेंडर लीक हो गया। ढाबा कर्मियों में से किसी ने बीड़ी जलाई किसी भी आग लग गई और एक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से चार लोग घायल हो गए। चोटिल हो गए जिन्हें 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तंवर ने बताया कि सिलेंडर फटने से 4 ढाबा कर्मचारी घायल हुए हैं जिनकी हालत ठीक है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment