Skip to main content

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह धूमधाम के साथ संपन्न

पूरे विश्व में आयुर्वेद को पहुंचाने का मिलकर करें कार्य - राज्यपाल            


 देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 1,698 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान करने के साथ ही विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 112 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए। उन्होंने विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति विवरणिका ‘ब्रह्यकमल’ का भी विमोचन किया। दीक्षांत समारोह में उपाधि धारकोें को उनके भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण दिन होता है। उन्होंने कहा कि अपनी शैक्षणिक गतिविधियों से जो भी ज्ञान प्राप्त किया है,उसे अपने व्यवहार में लाने का प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुर्वेद की भूमि है, यहीं से ही आयुर्वेद का उद्गम हुआ है। यहाँ हिमालय के विशाल और उन्नत शिखरों में अत्यन्त दुर्लभ जड़ी-बूटियां विद्यमान हैं। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम आयुर्वेद के क्षेत्र में नेतृत्व करते हुए पूरे विश्व में आयुर्वेद को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद आज समय की मांग है, आयुर्वेद के सहयोग से हम आर्थिकी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि हमें उत्तराखण्ड को वैलनेस और उन्नत आध्यात्मिक जीवनशैली के क्षेत्र में एक आयुर्वेद डेस्टिनेशन बनाना होगा।राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप ऐसे समय में डिग्री प्राप्त कर रहे हैं जब देश परिवर्तन में मुहाने पर है। हम हर दिशा में प्रगति कर रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के बाद इस अमृत काल में हमें विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है। इसकी आप सभी पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में आयुर्वेद चिकित्सा की मांग में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। आज पारम्परिक चिकित्सा के माध्यम से न केवल हमने विकासशील देशों में बल्कि विश्व के कई विकसित देशों में भी भारत का परचम लहराया है। कोविड-19 महामारी के दौरान हम सभी ने आयुर्वेद की महत्ता को अनुभव किया है। राज्यपाल ने कहा कि हमें आयुर्वेद के क्षेत्र में निरंतर अनुसंधान करने की जरूरत है साथ ही इसमें गुणवत्ता और वैल्यू एडिशन भी किया जाना जरूरी है। आयुर्वेद को मॉर्डन टेक्नोलॉजी से मिलाते हुए इसका प्रचार-प्रसार करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने आयुर्वेद शिक्षा के उन्नयन एवं प्रचार प्रसार के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की। उन्होंने कुलपति डॉ सुनील जोशी को मर्म चिकित्सा का भीष्म पितामह बताया और उनके कुलपति के रूप में कार्यकाल की जमकर तारीफ की। दीक्षांत समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, पंतजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण, सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पाण्डे ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सुनील कुमार जोशी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी सभी के सम्मुख रखी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ.राजेश कुमार अधाना, विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपतिगण,विश्वविद्यालय के कार्य परिषद एवं छात्र परिषद के सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कुलपति सुनील जोशी ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के उप थल सेना अध्यक्ष रहे वर्तमान राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पंडाल में मौजूद सभी लोगों से खड़े होकर और जनरल साहब के सम्मान में तालियां बजाकर उनका अभिनंदन करने की अपील की जिस पर सभी ने खड़े होकर और तालियां बजाकर महामहिम राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का अभिनंदन किया रिश्ते माहौल भावुक और और राष्ट्रभक्तिमय में बन गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।