हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि चीन भारत की जमीन पर कब्जा करने की नाकाम कोशिश कर रहा है। भारतीय सेना चीन को मुँहतोड़ जवाब दे रही हैं। नरेश शर्मा ने कहा कि पूरे देश की जनता को मिलकर चीन के उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। केंद्र सरकार को भी चीन के सामान पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को चीन का सामान नहीं खरीदने के लिए जागरुक करेंगे। चीन इससे पहले भी कई बार देश की सीमाओं पर हरकत कर चुका है। जिसका देश के जवानो ने हर बार मुँहतोड़ जवाब दिया हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया कि उत्तराखंड में चीन निर्मित सामान पर रोक लगानी चाहिए। चीन के उत्पादों का पुरजोर विरोध हो और उत्तराखण्ड से इसकी शुरुआत सरकार को करनी चाहिए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment