Skip to main content

व्यापारियों ने किया नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा का स्वागत

 


हरिद्वार। भाजपा जिला महामंत्री बनाए गए प.आशुतोष शर्मा का युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने विष्णु घाट चौक पर आतिशबाजी कर तथा फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने मिठाईयां भी बांटी। संदीप शर्मा ने कहा कि व्यापार मण्डल के संरक्षक एवं मार्गदर्शक आशुतोष शर्मा व्यापारी हित मे सदैव तत्पर रहे है। भाजपा जिला महामंत्री पद रहते हुए पार्टी आलाकमान को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराएंगे और हमेशा की तरह व्यापारियों का सहयोग व मार्गदर्शन करते रहेंगे। व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री संजीव नैय्यर ने कहा कि व्यापारियों की लड़ाई लड़ने वाले ऊर्जावान व्यक्ति आशुतोष शर्मा को जो सम्मान मिला है। उसका व्यापारी स्वागत करते हैं। जिला व्यापार मंडल तथा होटल व्यवसायियों पर जब भी संकट आया पंडित आशुतोष शर्मा हमेशा साथ खड़े रहे। सभी व्यापारी उनके उज्वल भविष्य की कामना करते है। शहर अध्यक्ष राजीव पराशर ने कहा कि जीएसटी या वैट जैसी गंभीर समस्या आने पर आशुतोष शर्मा ने हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े होकर संघर्ष किया है। ऐसे निष्ठावान व्यापारी आशुतोष शर्मा को जिला महामंत्री बनाकर भाजपा ने जो सम्मान दिया है। उसके लिए व्यापारी भाजपा नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आशा है कि आशुतोष शर्मा पूर्व की भांति व्यापारियों का सहयोग व व्यापारी हित की लड़ाई में हर सम्भव प्रयास करते रहेंगे। स्वागत करने वालों में जिला संयुक्त महामंत्री व्यापार मण्डल राजेश पुरी,वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप कालरा,नागेश वर्मा,सुरेंद्र अरोड़ा,सुशील भसीन,हनी शर्मा,विनोद अरोड़ा,अनुराग शर्मा,योगेश अरोड़ा,हरद्वारी लाल,शिवशंकर अरोड़ा, विजय ललवानी, अंकित, अंकुर चुघ, सागर, मनीष नेगी, वैभव, मोहन अरोड़ा,बालकिशन कोरी,शिवा,कमल सहगल, हरीश शर्मा, गोपाल चौरसिया, प्रकाश नागर,विजय बंसल,जयवीर,रमेश विशाल,योगेंद्र बंसल,हरीश पुरी,अनिल माटा, शंटी,मनोज, संजय,अमित जैन,बिट्टू,नारायण अरोड़ा आदि व्यापारी शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।