Skip to main content

स्वामी विवेकानंद की 160 वी जयंती पंचांग अनुसार धूमधाम से मनाई गई


 हरिद्वार। विश्व के युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की 160 वी जन्म जयंती सनातन धर्म के पंचांग के अनुसार रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में धूमधाम से मनाई। इस अवसर रोगी नारायण सेवा का आयोजन किया गया। रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती सभी रोगियों तिलक लगाया गया माला पहनाई गई और फल वितरित किए गए। सेवा आश्रम में पूजा अर्चना यज्ञ एवं मंगल आरती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने रोगी नारायण सेवा और पूजा अर्चना में भाग लिया। मिशन के स्वामियों और चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ के साथ गुप्ता ने रोगियों को फल फूल वितरित किए और रोगियों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं और नर सेवा नारायण सेवा के उनके आवाहन ने पूरे विश्व में रोगियों को भगवान मानकर उनकी सेवा करने की परंपरा को प्रतिपादित किया है। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी विश्वेशानंद ने बताया की हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म बंगाल में हुआ था और मिशन मनाया जाता है यह सौभाग्य की बात है कि इस बार मकर संक्रांति के दिन ही उनकी जन्मतिथि पड़ रही है। सेवाश्रम के मेडिकल सुपरिटेंडेंट स्वामी दयाधिपानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के त्याग और वैराग्य आदर्शों को सब को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संगीतकार सुनील मुखर्जी द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सद्भाव प्रार्थना सभा में स्वामी उमेश्वरानंद मंजू महाराज,स्वामी कमलाकांतानंद महाराज,स्वामी मोहनानंद,स्वामी जगदीश,स्वामी गोपाल महाराज,स्वामी हंसानंद महाराज,स्वामी बर्मन महाराज,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ चौधरी,हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील शर्मा,डॉ प्रतिभा शर्मा,भारत विकास परिषद के जेके मूंगा,रश्मि मूंगा मुस्कान फाउंडेशन से नेहा मलिक,विवेकानंद विचार मंच से जेके मूंगा,मिनी योहानन, अमरजीत,सुधीर,सचिन ,राहुल, श्यामल और मिनी आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।