Skip to main content

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कराया 21 गरीब कन्याओं का विवाह

 सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 16 हिन्दू और 5 मुस्लिम जोड़े बंधे दांपत्य बंधन में

क्षेत्र के विकास के साथ समाज का विकास भी जरूरी-उमेश कुमार

हरिद्वार। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और पहाड़ परिवर्तन समिति के तत्वाधान में हरिद्वार जिले के लक्सर में 21 गरीब निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। विधायक उमेश कुमार ने चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में स्पष्ट किया था कि विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन से वे गरीब और निर्धन कन्याओं का विवाह कराएंगे। इस कड़ी में पूर्व में भी उनके द्वारा 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया था। शनिवार को उन्होने भाई और पिता की भूमिका निभाते हुए 21 कन्याओँ का विवाह सम्पन्न कराया। उमेश कुमार के इस कदम की सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें बेटियों का कन्यादान करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ समाज का विकास होना भी जरूरी है। गरीब व्यक्ति बेटी की शादी के लिए लाखों का कर्ज लेता है। जिसका पूरे जीवन ब्याज भरने के बावजूद वह मूल नहीं चुका पाता है। गरीब को कर्ज के बोझ से बचाने और पैसे के अभाव में किसी बेटे का विवाह ना रूके,यही उनका प्रयास है। विवाह समारोह में कौमी एकता की बड़ी मिसाल भी देखने को मिली। एक ही पंडाल में पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर वर वधु को पवित्र अग्नि के फेरे दिलाकर दांपत्य सूत्र में बांधा गया तो वहीं दूसरी और मुफ्ती द्वारा निकाह पढ़ाया गया। विवाह समारोह में हरिद्वार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों सहित पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों ने भी हरिद्वार आकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। 16 हिन्दू और 5 मुस्लिम कन्याओं विवाह संपन्न कराने के साथ विधायक उमेश कुमार की और से उन्हें घरेलू जरूरत का सामान भी उपहार स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम में पहाड़ परिवर्तन समिति की पूरी टीम ने अपना योगदान दिया। समिति की राष्ट्रीय संयोजिका सोनिया शर्मा ने बताया कि अब जल्द ही हरिद्वार में 51 निर्धन कन्याओं के विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार संदीप रावत और आशीष मिश्रा ने कहा कि यदि सभी जनप्रतिनधि विधायक उमेश कुमार की तरह अपने दायित्व को निभाएं तो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के माता पिता को कर्ज का बोझ ना झेलना पड़े। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।