Skip to main content

सरलता, विद्वता और त्याग की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज- कपिल मुनि

 


हरिद्वार। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पूर्व अध्यक्ष ब्रहमलीन स्वामी हंसप्रकाश महाराज की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में संत समाज, जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालु भक्तों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज सरलता, विद्वता और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपने जीवन काल में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम को आगे बढ़ाने का काम किया। उनके जीवनकाल में ही भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति की। संत जनों का आभार प्रकट करते हुए आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से निरंतर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। स्वामी राम प्रकाश हॉस्पिटल उसका एक उदाहरण है। श्रद्धांजलि सभा का संचालन आचार्य हरिहरानंद ने किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर प्रेमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि,साध्वी प्राची दीदी, महामंडलेश्वर स्वामी मैत्री गिरी,स्वामी ऋषिश्वरानंद,भक्त दुर्गा दास,बाबा हठयोगी,महंत दुर्गादास,महंत दामोदर दास,महंत गंगादास, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक,रुड़की के मेयर गौरव गोयल,मेयर अनीता शर्मा, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगई, विधायक आदेश चौहान,पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन, समाजसेवी डा.विशाल गर्ग,श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, आप नेता नरेश शर्मा, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, सत्यनारायण शर्मा सहित विभिन्न अखाडो आश्रमो के महंत उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।