Skip to main content

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गंगा का दुग्धाभिषेक


 हरिद्वार। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के 73वें जन्म दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रकित वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर घाट पर गंगा में दुग्धाभिषेक कर यशपाल आर्य की दीघार्यू और जोशीमठ के आपदा प्रभावितों की कुशलता की कामना की। इस दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तल भुल्लर, भेल श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडेय,पार्षद उदयवीर सिंह चौहान,तीर्थपाल रवि,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य अनुभवी नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में युवा कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। रवि बहादुर ने कहा कि जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार ने चार हजार रूपए प्रतिमाह देने की घोषणा की है। जो कि बेहद कम है। इस राशि को बढ़ाया जाए। जिससे प्रभावितों को राहत मिल सके। रकित वालिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शीर्ष पदों पर रहकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की है। उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। आने वाले निकाय व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस शानदार जीत हासिल करेगी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार ने नियम कानूनों को ताक पर रखकर बड़े प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का काम किया। जिसका खामियाजा जोशीमठ की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अभी भी उत्तराखंड में कई जगह ऐसी है। जहां आपदाएं आ सकती हैं। इसलिए सरकार को ऐसे प्रोजेक्ट बंद कर देने चाहिए। श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि यशपाल आर्य के अनुभव का लाभ पार्टी कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। जनता भाजपा की नीतियों से निराश हो चुकी हैं। आने वाले चुनावों में कांग्रेस की जीत निश्चित है। नरेश सेमवाल, विमल सैनी, अमित नौटियाल,रचित अग्रवाल,सोनू, पंकज कुमार,कैश खुराना,नितिन तेश्वर आदि ने भी यशपाल आर्य को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।