जनकल्याण एवं समाज सेवा ही ट्रस्ट का मूल उद्देश्य - कमल खड़का
हरिद्वार। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का द्वारा सचिन शर्मा सरदार को ट्रस्ट का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रेस को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष सन्नी वर्मा ने कहा कि गरीब निराश्रितो एवं असहाय लोगों की सेवा में ट्रस्ट लगातार अपनी सहभागिता निभा रहा है। गरीब कन्याओं के विवाह एवं निर्बल के उत्थान के लिए कार्य करते हुए समाज को सेवा के प्रति जागरूक करना ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। हम सभी को मिलजुल कर समाज के पिछड़े वर्ग की अधिक से अधिक सहायता करनी चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि मिलजुल कर ही किसी भी समस्या से निपटा जा सकता है। सचिन शर्मा ऊर्जावान व्यक्ति है जिनके ट्रस्ट में शामिल होने से ट्रस्ट और अधिक सेवा के प्रकल्प संचालित कर सकेगा। हम सभी को अपने सामर्थ्य अनुसार किसी ना किसी रूप में निराश्रित वर्ग की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। जनकल्याण और मानव सेवा ईश्वर पूजा के समान है। गिरवर नाथ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट हरिद्वार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों के माध्यम से गरीबों को लाभ पहुंचा रहा है। आपसी सहयोग और सेवा की भावना समाज को महान बनाती है। नितिन श्रोत्रिय एवं प्रकाश रुवाली ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जन सेवा के कार्य कर सकता है। अधिक से अधिक लोगों की सेवा करना हम सभी का मूल कर्तव्य है। जितने अधिक लोग ट्रस्ट से जुड़ेंगे उतना ही लाभ गरीब निराश्रित लोगों को प्राप्त हो सकेगा। जल्द ही गिरवर नाथ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी समाज को सेवा के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में मनोज झा,नितिन श्रोत्रिय,सन्नी वर्मा,मनोज शर्मा,कन्हैया जोशी,पंडित प्रकाश रूवाली,माधव जोशी,विश्व ज्योति शर्मा,अंश शर्मा, महक शर्मा,दीपक सोनी,गोकुल सिंह रावत, अनुज जोशी, चंद्रशेखर जोशी,अभयराम, शोभित शामिल रहे।
Comments
Post a Comment