हरिद्वार। श्री गंगा सभा के हाल में ही संपन्न हुए चुनाव में विजय हुए तीनों पदाधिकारियों सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष नितिन गौतम तथा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने हर की पैड़ी पर मां गंगा का पूजन एवं अभिषेक किया। इस दौरान तीनों पदाधिकारियों ने कहा कि मां गंगा ने हमें अपनी सेवा के लिए चुना है। इस तीर्थ की गरिमा और मर्यादा को सुरक्षित रखने के लिए हम सब संकल्पबद्व है। श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीगंगा सभा पिछले 106 वर्षों से अधिक समय से तीर्थनगरी में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कार्य करते हुए तीर्थ की मर्यादा को बनाए रखने तथा गंगा की पवित्रता को अविरल बनाये रखने का कार्य करेगी। इस अवसर पर शैलेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश शिवपुरी, सिद्धार्थ, गोपाल प्रधान, वीरेंद्र कौशिक, शैलेश मोहन, आशीष मारवाड़ी, वैभव विद्याकुल, पंकज अधिकारी, अवधेश मिश्रा, कौशिक विकास प्रधान, संदीप शास्त्री, देवेंद्र पटुवर, अनुराग झा, अवधेश मिश्रा, आयुष ठेकेदार, जितेंद्र शास्त्री, अजय प्रधान, संदीप प्रधान, अरुण श्रोत्रिय, शिवकुमार बेगमपुरी, बृजमोहन सरैया, प्रवीण अरविंद अधिकारी, सचिन गौतम, पुनीत त्रिपाठी, पार्षद नितिन माना,राहुल सेठ, शुभम त्रिपाठी, नीरज उपाध्याय, अनमोल, बाबूराम मिश्रा, आवेश तुंबरिया, विवेक पाराशर, नितिन दीवाल, देशवीर चकलान, अवधेश गोस्वामी, डॉ प्रशांत पालीवाल आदि मौजूद रहे। श्री गंगा सभा चुनाव आयोग के अध्यक्ष अश्विनी जगता एवं सदस्य विकास सुखन राजा ने भी तीनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment