Skip to main content

स्पर्श गंगा ने वात्सलय वाटिका के बच्चों को भेंट की दो सौ दरियां


 हरिद्वार। स्पर्श गंगा ने मस्ती की पाठशाला मिशन के अंतर्गत समाजसेवी वीरेंद्र दत्त सेमवाल के सहयोग वात्सलय वाटिका के बच्चो और स्टाफ को योग आसनों का अभयास करने के लिए 200 दरियां भेट की। स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय समन्वयक रीता चमोली ने कहा कि स्पर्श गंगा के प्रणेता हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सानिध्य में  गंगा और उसकी सहायक नदियों, हिमालय  और पर्यावरण के संरक्षण के लिए 2009 से कार्य कर रही है। सामाजिक कार्यो में भी स्पर्श गंगा की भूमिका अग्रणीय है। कोरोना काल मे स्पर्श गंगा ने लगभग 10 हजार परिवारों तक राशन किट पहुंचाई। दवाइयां और मेडिकल किट वितरिक की। जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में भी स्पर्श गंगा सहयोग करता है। स्पर्श गंगा स्कूलों में बच्चो के साथ स्वच्छता अभियान चलाती है और जागरूकता के कार्यक्रम करती है। गंगा घाटों पर स्पर्श गंगा की टीम प्रत्येक रविवार दो घण्टे स्वच्छता अभियान करती है। स्पर्श गंगा मस्ती की पाठशाला भी चला रहा है। जिसमे बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए योग, संगीत, ड्राइंग, जैसी गतिविधियां भी जरूरी हैं। योग बच्चों के मन-मस्तिष्क को उसके कार्य के प्रति जागरूक करता है। इसलिए विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही योग शिक्षा देना बहुत जरूरी है। योग से बच्चों की सहनशीलता बढ़ती है और मन शक्तिशाली होता है। योगाभ्यास से मन-मस्तिष्क का संतुलन बना रहता है। जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और बच्चें मन लगाकर पढ़ाई करते है। मनु रावत ने स्पर्श गंगा की तरफ से लोगो का आह्वान करते हुए कहा कि सभी समृद्ध लोगो को असहाय लोगो की मदद के लिए आगे आना चाहिए। रेणु शर्मा ने कहा कि मानव सेवा से बढकर कोई धर्म नही है अगर हम किसी के चेहरे पर खुशी ला सकें,तो इससे बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। प्रधानाचार्या रामवीर सिंह ने बताया कि वात्सलय वाटिका के बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद, संगीत सहित अन्य प्रतियोगिताओं में निरंतर प्रतिभाग करते है और अच्छा प्रदर्शन करते है। कार्यक्रम में बिमला ढोंडियाल, दीपक धीमान, सुभाष शर्मा, रेणु शर्मा, मनु रावत आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।