Skip to main content

गढ़वाल महासभा के पदाधिकारियों को डॉ.निशंक ने किया सम्मानित


 हरिद्वार। गढ़वाल महासभा रजि द्वारा उत्तराखंड की अधिष्ठात्री मां धारी देवी एवम नागराजा की डोलियां हरिद्वार आगमन के पश्चात ब्रह्मकुंड हरकी पौडी तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मकर सक्रांति के पर्व पर गढ़वाल महासभा के पदाधिकारी,बुद्धिजीवी तथा श्रद्दालुओं ने शोभायात्रा निकाली। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय शिक्षामंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने सफल कार्यक्रम होने पर गढ़वाल महासभा के समस्त पदाधिकारियों को सम्मानित कर शिव विश्राम गृह, हरकी पौड़ी पर आकर बधाई दी। कार्यक्रम सयोजक महंत अनित गिरी और अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में गढ़वाल महासभा ने डॉ0निशंक को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। डॉ0 निशंक ने कहा कि मां धारी देवी एवम नागराजा उत्तराखंड के धर्म प्रेमियों को अपना आशीर्वाद देती आई है। मां धारी देवी उत्तराखंड की रक्षक देवी है,मां के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होते है। धारी देवी उत्तराखंड के चारधाम की रक्षा करती है। इस देवी को पहाड़ों और तीर्थयात्रियों की रक्षक देवी माना जाता है। मंदिर में मूर्ति जागृत और साक्षात है सभी को सपरिवार मकर संक्रान्ति और लोक पर्व उत्तरायणी व् घुघुती त्यौहार की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए डॉ0निशंक ने कहा कि सूर्य देव के उत्तरायण होने पर भारतवर्ष के उजाले में वृद्धि के प्रतीक पर्व ‘‘मकर संक्रान्ति‘‘ पर आप सब के जीवन भी प्रकाशमान हों। उत्तराखण्ड में यह “उत्तरायणी‘‘ के नाम से जाना जाता है। आज के दिन कुमांऊ में यह घुघुतिया के नाम से व् गढ़वाल में खिचड़ी सक्रान्ति के नाम से मनाया जाता है। दिव्य भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए निशंक ने गढ़वाल महासभा के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर गढ़वाल महासभा के संयोजक महंत अनिल गिरी, अध्यक्ष मुकेश जोशी, महामंत्री प्रमोद डोभाल, महामंत्री बी.डी. मंडोलिया, कोषाध्यक्ष जसराम ढौंडियाल,आई.टी.प्रमुख अनुज कोठियाल,उपाध्यक्ष रीता चमोली,मनु रावत,दीपक नेगी, संरक्षक देवन्द्र दत्त कोठियाल,मुकेश कोठियाल,राकेश चतुर्वेदी,आदेश गिरी,आशुतोष गिरी, भगवान जोशी,सत्यप्रकाश जखमोला,रेणु शर्मा,रजनी वर्मा,रामपाल रावत,सरिता नेगी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।