Skip to main content

आनुवांशिक रोंगों से गर्भस्थ शिशु का बचाव एवं रोकथाम विषय पर कार्यशाला का आयोजन


 हरिद्वार। स्त्री एवं प्रसूति रोग विेशेषज्ञ महिला चिकित्सकों की संस्था फोग्सी एवं लाईफ सेल के संयुक्त तत्वावधान में आनुवांशिक रोगों के प्रति जागरूकता एवं इससे गर्भ में पलने वाले बच्चे के बचाव एवं रोकथाम को लेकर मध्य हरिद्वार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने थैलेसीमिया, हीमोफीलिक्स, सिस्टिकफाईब्रोसिस, एनीमिया जैसे आनुवांशिक रोगों पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए रेडियोलाॅजिस्ट डा.शौर्य शर्मा ने बताया कि आनुवांशिक रोगों के प्रति जागरूकता ही बचाव का बेहतर तरीका है। अल्ट्रासाउंड और कलर डाॅप्लर जांच से बच्चे के शारीरिक विकास की स्थिति का पता चलता है। अधिकांश मामलों में माताएं चाहती हैं कि उनका और बच्चे का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक हो। गर्भावस्था के 12 से 13 हफ्ते और दूसरा 18 से 22 हफ्ते में लेवल टू स्केन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। कई बार सभी रिपोर्ट नाॅर्मल होने पर भी बच्चा एब्नाॅर्मल होता हैं। ऐसा आनुवांशिक रोगों के चलते होता है। ब्लड टेस्ट के बाद भी जब हम संतुष्ट नहीं होते हैं तो पेट के अंदर सुई डालकर पानी की जांच करते हैं। इस जांच के रिजल्ट सबसे सटीक होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भवती महिलाओं को जांच चिकित्सक की सलाह पर समय समय पर जांच अवश्य करानी चाहिए। गुड़गांव से आयी फीटल मेडिसिन विशेषज्ञ डा.श्रेयषी शर्मा ने बताया कि गर्भ धारण के चार हफ्ते बाद महिला की जांच आवश्यक है। कई बार कुछ आनुवांशिक समस्याएं होती है। जिसका जांच से पता कर इलाज किया जा सकता है। पहले तीन महीने में डाउन सिंड्रोम, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया आदि जैसे आनुवांशिक रोग की संभावना होने का पता लगाकर बच्चे पर होने वाले प्रभाव का पता लगाया जा सकता है और सही समय पर रोकथाम की जा सकती है। समय पर जानकारी मिलने पर बच्चे और मां के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यशाला के उपरांत दोनों विशेषज्ञों को चिकित्सकों ने पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यशाला में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.नीता मेहरा,डा.सरिता सिंघल,डा.संध्या शर्मा,डा.मनप्रीत कौर,डा.सुजाता प्रधान,डा.सोनल वशिष्ठ,डा.अंजलि वर्मा, डा.सुनीता गुप्ता, डा.ममता, डा.वसुंधरा,डा,शिल्पा शर्मा आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।