Skip to main content

संत समाज, पार्षदगणों, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व मंत्री को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं


 हरिद्वार। उत्तराखण्ड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व स्थानीय विधायक मदन कौशिक के जन्मदिवस के अवसर पर संत समाज, पार्षदगणों, भाजपा कार्यकर्त्ताओं व गणमान्यजनों ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। स्वामी नारायण आश्रम के संचालक स्वामी आनन्द बल्लभ शास्त्री जी ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में मदन कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री के रूप में उन्हांेने हरिद्वार को मेडिकल कॉलेज, फोर लेन, रिंग रोड जैसी सौगात दी। संतों का सम्मान करने वाले सदैव जीवन में आगे बढ़ते हैं,मदन कौशिक इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के संचालक संत हिमांशु ने कहा कि अपनी मिलनसारिता व विनम्र स्वभाव के बल पर मदन कौशिक हरिद्वार की जनता के दिलों पर राज करते हैं। अपनी कर्मठ कार्यशैली व विकासवादी सोच से ही वह उत्तराखण्ड के शीर्ष राजनेताओं में शुमार हैं। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि हरिद्वार ही नहीं अपितु उत्तराखण्ड के विकास को नये आयाम देने वाले मदन कौशिक ने राजनीति में सफलता के कीर्तिमान स्थापित करने के साथ-साथ आम जनमानस के दिलों में जगह बनायी है। विकास कार्यों के साथ-साथ कोरोना काल में उनके द्वारा समाज के कमजोर वर्ग के लिए किये गये सेवा कार्यों ने उन्हें जननायक के रूप में स्थापित किया है। विधायक मदन कौशिक को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा पार्षद के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू, पूर्व सभासद विमल दयानी, उपनेता राजेश शर्मा,सचेतक लोकेश पाल,जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी,पार्षद राजेन्द्र कटारिया,अनिल वशिष्ठ,मोनिका सैनी,आशा सारस्वत,प्रीत कमल, सचिन बेनीवाल,निशा नौडियाल,राकेश नौडियाल,नेपाल सिंह, विनित जौली,प्रशांत सैनी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा,भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, जिला महामंत्री विदित शर्मा,आकाश भाटी,रूपेश शर्मा,दिनेश शर्मा, राघव ठाकुर,गोपी सैनी,विशाल गुप्ता,सुमित श्रीकुंज, प्रमोद गिरि,राहुल चौहान, संगीत मदान, ईशान उपाध्यक्ष, दिव्यम यादव, गौरव भारद्वाज, दिनेश पाण्डेय,प्रशांत पाराशर,पुष्पेन्द्र जोशी,संगीता गिरि समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता व गणमान्यजन उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।