Skip to main content

श्रद्धापूर्वक मनायी गयी स्वामी कल्याणानंद सरस्वती महाराज की छठी पुण्यतिथि

 परम गौभक्त थे स्वामी कल्याणानंद सरस्वती: देवानंद सरस्वती 


हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री मानव कल्याण आश्रम के के परमाध्यक्ष एवं आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति संस्थापक रहे स्वामी कल्याणानंद सरस्वती महाराज को उनकी छठी पुण्यतिथि पर श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के संयोजन में संत समाज ने भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। संस्था के न्यासी एवं श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता व श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के महंत स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती, अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी के संयोजन में रूद्राभिषेक व पुष्पाजंलि अर्पित कर ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणानंद सरस्वती महाराज को भावपूर्ण नमन करते हुए भोजन प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी कल्यानानंद सरस्वती जी महाराज विद्वता और सरलता तथा सन्यास परंपरा के प्रति निष्ठा की साक्षात् प्रतिमूर्ति थे, उनका समूचा जीवन गौ संरक्षण को समर्पित रहा। म.मं. स्वामी आनंद चैतन्य, म.मं. स्वामी गिरधर गिरी, स्वामी कमलानंद महाराज ने कहा कि स्वामी कल्याणानन्द सरस्वती सदैव सनातन धर्म के उन्नयन व तीर्थ की मर्यादा को सर्मपित रहते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में मानव कल्याण आश्रम हरिद्वार, अहमदाबाद, बद्रीनाथ की स्थापना कर धार्मिक प्रकल्पों का संचालन किया। इस अवसर पर श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि स्वामी कल्याणानन्द जी महाराज ने गोरक्षा आंदोलन में पूज्या सन्यासिनी माता ललिताम्बा के साथ राष्ट्रव्यापी आन्दोलन चलाया उनके आन्दोलन ने तत्कालीन सरकार को झुकाने का काम किया था। गौरक्षा आन्दोलन हेतु उन्होंने जेलयात्रा भी की। श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि गौरक्षा आन्दोलन, राम मंदिर आन्दोलन में स्वामी कल्याणानन्द सरस्वती ने अग्रिम भूमिका निर्वहन करते हुए अपना योगदान दिया। आज उनकी संघर्ष व तपस्या का फल है कि देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तथा गौ हत्या प्रतिबंधित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट हरिद्वार व बद्रीनाथ धाम में श्री मानव कल्याण आश्रम के माध्यम से सेवा प्रकल्पों का निरन्तर संचालन कर रहा है। स्वामी कल्याणानन्द सरस्वती जी महाराज की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आश्रम में प्रातःकाल से ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक, अर्द्धनारीश्वर भगवान की पूजा-अर्चना आदि के धार्मिक कार्य आश्रम के महंत स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती महाराज के संयोजन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों दंडी स्वामियों, सन्यासियों एवं विद्यार्थियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।श्रद्धाजंलि समारोह में मुख्य रूप से श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष रेणुका बेन एल. ठक्कर, स्वामी कमलानन्द, स्वामी प्रसादानन्द, हंसानन्द सरस्वती, सुरेन्द्र मिश्रा, ब्रह्मजीत समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।