Skip to main content

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित

 


हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के त्रिवार्षिक चुनाव की तैयारियों को लेकर मध्य हरिद्वार स्थित होटल में बैठक आयोजित की गयी। मार्च में संभावित इस चुनाव के मद्देनजर समर्थन जुटाने के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल गोयल हरिद्वार के व्यापारियों के बीच पहुंचे। बैठक में जिले से संबंधित सभी शहरों की इकाइयों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे। जिला महामंत्री संजीव नैयर और प्रदीप कालरा के संचालन में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर ने की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवार अनिल गोयल ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि उनका सबसे पहले लक्ष्य व्यापार मंडल में आयी कमजोरी को दूर करना रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़ी छोटी से छोटी और दूर से दूरस्थ इकाई का अध्यक्ष भी उतना ही ताकतवर हो,जितना कि प्रदेश अध्यक्ष,यह उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाएं समय≤ पर व्यापार को प्रभावित करती रहती हैं। इसके लिए व्यापारियों के हितों की रक्षा और जो भी सरकार शासन में हो उससे व्यापारियों के लिए राहत उपलब्ध कराना उनके संघर्ष की पहली सीढ़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम इस संगठन को धरातल पर पूरी मजबूती से उतारेंगे ना कि केवल सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को संचालित करेंगे। बैठक में अनिल गोयल को समर्थन देने के लिए देहरादून और ऋषिकेश से भी व्यापारिक प्रतिनिधि पहुंचे। हरिद्वार जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने अनिल गोयल को समर्थन देने का आह्वान किया। जिसका सभागार स्थल में बैठे सभी व्यापारी प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंडल कैलाश केसवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश डिमरी,विपिन नागलिया,सिद्धार्थ अग्रवाल,नरेश अग्रवाल, प्रतीक कालिया, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष कोहली, प्रदेश सचिव विजय शर्मा,जिला युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष संदीप शर्मा, शिवालिक नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, अमर कुमार, रवि धींगरा,राकेश मल्होत्रा,जिला संयुक्त महामंत्री राजेश पुरी, डा.संदीप कपूर, राजन सेठ, पूर्व नगर अध्यक्ष कमल बृजवासी, महेंद्र अरोड़ा, शहर व्यापार मंडल संरक्षक और पार्षद अनिरुद्ध भाटी, नागेश वर्मा, बिट्टू पालीवाल, शहर महामंत्री अमन शर्मा, राहुल शर्मा, संगीत मदान, अनुज तोमर, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा,कनखल व्यापार मंडल अध्यक्ष विक्की शर्मा,बहादराबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज चैहान, युवा अध्यक्ष हनी कथुरिया, लक्सर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महामंत्री राजेंद्र मेहंदीरत्ता,नीरज कपूर,गौरव मेहता,वरिष्ठ व्यापारी नेता विशाल गर्ग,तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक, हैदर अली, सुनील गुलाटी, बुड्ढी माता व्यापार मंडल अध्यक्ष विश्व मोहन शर्मा, संरक्षक अर्पित अग्रवाल,गौरव सचदेवा, वरिष्ठ व्यापारी मनोज सिंघल, मुकेश भार्गव, शिव कुमार कश्यप, राजन कौशिक, वेद अरोड़ा,गोपाल तलवार,आशुतोष वर्मा, अरुण राघव, माधव बेदी, अमन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजय गोयल, जसवंत थरेजा, मनोज चैहान, जितेंद्र गुप्ता, विक्की चैरासिया, पिंकी शर्मा, अरुण राघव, विकास शर्मा, बलकेश राजोरिया,दूधाधारी व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम राणा,पावन धाम व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चैहान, शिवलोक के व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश नौटियाल, एहबाब नगर अध्यक्ष हैदर अली आदि सेकड़ो व्यापारी नेता पदाधिकारी उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।