Skip to main content

यूथ कांग्रेस ने किया राज्य लोक सेवा आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन

 कांग्रेस विधायकों का आरोप सरकार कर रही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़


हरिद्वार। पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस ने लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैश खुराना के संयोजन में आयोजित घेराव प्रदर्शन में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,विधायक रवि बहादुर, विधायक ममता राकेश,वीरेंद्र जाती,यूथ कंाग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। पिछले रविवार को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से सरकार विपक्ष के निशाने पर है। राज्य लोक सेवा आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान विधायक रवि बहादुर और विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। तमाम भर्ती परीक्षाएं घोटाले की भेंट चढ़ रही हैं। विधानसभा सत्र में विपक्षी विधायकों को बोलने नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। विधायक ममता राकेश व विधायक विरेंद्र जाती ने कहा कि सरकार और प्रशासन नही चाहते कि युवाओं को रोजगार मिले। आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री, अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्त भुल्लर ने कहा कि युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। युवाओं के हितों के लिए यूथ कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेगी। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैश खुराना व ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि लगातार भर्ती परीक्षाओं में घोटाले से युवाओं में निराशा पनप रहीं है। प्रतिभावान युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि तमाम भर्ती परीक्षाएं घोटालों की भेंट चढ़ रही हैं। इस अवसर पर संजय पालीवाल, सतपाल ब्रह्मचारी, जिलाध्यक्ष रुड़की सचिन चौधरी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार कैश खुराना, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, एडवोकेट फुरकान अली,तुषार कपिल,जिला महासचिव शुभम जोशी, शानू गिरी,निखिल सौदाई,मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, सुखविंदर वाल्मिकी,सपना वाल्मिकी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल,राव आफाक,राव शाहबाज, जुनैद राना,तनवीर कुरेशी, महरूफ सलमानी,पार्षद उदयवीर सिंह चौहान,पार्षद सोहेल कुरेशी,पार्षद राजीव भार्गव,पार्षद इसरार सलमानी,सुमित भाटिया,संगम शर्मा,विकास चंद्रा, वसीम सलमानी, लकी महाजन, सागर बेनीवाल, सरफराज रावत, रवीश भटीजा,नितिन तेश्वर, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, कार्तिक, मनीष सैनी,अजयदास,बीएस तेजियान,जतिन हांडा, सुमित सैनी, जितेंद्र सिंह, सैफ अली, नासिर गौड़, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।