हरिद्वार। दिव्यांगों को समर्पित संस्था समदृष्टि,समता विकास अनुसंधान मंडल सक्षम के तत्वाधान में देशभर के 10 राज्यों में दिव्यांग सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। जिसमें उत्तराखंड का एकमात्र दिव्यांग सेवा केंद्र जनपद हरिद्वार के ब्लॉक बहादराबाद स्थित जमालपुर कलां में मंगलवार 31 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहा है। उक्त जानकारी सक्षम के प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत ने प्रदान करते हुए बताया कि समदृष्टि,क्षमता विकास,अनुसंधान मंडल सक्षम समस्त दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाली देश भर की एकमात्र संस्था है। जिसके तत्वाधान में विगत हरिद्वार कुंभ में विशाल नेत्र कुंभ मेले का आयोजन किया गया था। जनपद हरिद्वार में दिव्यांगों को संबल प्रदान करने के लिए जमालपुर कलां के दयाल एंक्लेव कॉलोनी में दिव्यांग सेवा केंद्र कल से प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने जिले भर के समस्त दिव्यांग भाई-बहनों से इस दिव्यांग सेवा केंद्र का लाभ उठाने का आवाह्न किया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment