Skip to main content

विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं कीएक अलग पहचान-डाॅ.निशंक


 हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर नवनियुक्त मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डाॅ.निशंक ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की समाज में अपनी एक अलग पहचान है यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। हमें इससे भी बड़ी जीत आगामी नगर निकाय एवं लोकसभा चुनाव में दर्ज करनी है। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता के रूप में समाज में कार्य कर रहे हमारे चरित्र और सेवा भाव ही समाज में हमारी पहचान है। हमें अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करना है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अपेक्षा है कि सभी अपने दायित्व का निष्ठपूर्वक पालन करेंगे देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल में आपको एक दायित्व वान कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी है जिसे आप अपने परिश्रम एवं मेहनत से सेवा ही संगठन के मूल भाव को चरितार्थ करते हुए आगे बढ़ाने का काम करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव लोकसभा चुनाव में हमें अभी से तैयार रहना है। हर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख की भूमिका में जरूर रहना है क्योंकि पार्टी का सिद्धांत है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना है जो सरकार केंद्र में प्रदेश सरकार मिलकर डबल इंजन के रूप में प्रदेश को आगे ले जाने का काम कर रही है। उस काम को हम सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करना है। प्रदेश सरकार के विजन 2025 तक अपने प्रदेश को आप सभी के सहयोग से देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में लेकर जाना है।जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं कहां की हम सभी को अनुशासित पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में रहकर कार्य करना है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आपस में सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ पार्टी को सुदृढ़ करने के लिए कहा एवं कहा कि बड़े मन के साथ पार्टी में मिले दायित्व को निभाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशु चैधरी ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा,अमरीश गर्ग,प्रवासी प्रभारी रविंद्र कटारिया,अभिमन्यु सिंह,चैधरी अजीत सिंह, सहदेव पुंडीर, सीताराम भट्ट, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र धीमान,श्रीमती मुनीश पाल,रीता चमोली दीपिका राठौर,दीपांशु विद्यार्थी, तरुण चैहान, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा, जितेंद्र चैधरी,निर्मल सिंह जिला मंत्री मोहित वर्मा,रजनी वर्मा ,नेत्रपाल चैहान ,अमरीश सैनी, कार्यालय मंत्री नकलीराम सैनी मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर,राजेश शर्मा,हीरा सिंह बिष्ट,नागेंद्र राणा, विनय सोती,कैलाश भंडारी,अमित राज,रीता सैनी,पवन राठौर,अरविंद अग्रवाल,नेपाल सिंह, जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव,सीमा चैहान,सुनील सैनी,श्यामवीर सैनी,मनोज शर्मा,अनामिका शर्मा, रंजना चतुर्वेदी, रेनू शर्मा,नरेश जयसवाल,विनीत जोली,विकास कुमार,लोकेश पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।