हरिद्वार। सिडकुल हरिद्वार में बिस्कुट बनाने वाली एक कंपनी से निकाले गए मजदूरों ने गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय से सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। आक्रोशित मजदूरों ने कर सहायक श्रम आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2006 से वह कंपनी में कर्मचारी थे लेकिन कंपनी ने बीते वर्ष फरवरी माह में उत्पादन बंद कर दिया था। जिसके बाद से वह बेरोजगार हो गए। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी उम्र भी अब 55 से 60 वर्ष की हो गई है ऐसी स्थिति में कोई भी कंपनी उनसे काम नहीं करा रही है। इस स्थिति में उनके बच्चों के सामने खाने-पीने बच्चों की फीस सहित रोजमर्रा के कार्यों सहित सभी कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारियों ने कहा कि 15 दिन पहले उच्च न्यायालय ने भी सहायक श्रम आयुक्त हरिद्वार को निर्देशित किया था कि वे कर्मचारियों को कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर समाधान निकाले। इंकलाब मजदूर केंद्र के जिला प्रभारी पंकज गाड़ी का कहना है कि सहायक श्रम आयुक्त ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है, जिसके कारण उनके सामने परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि लिखित में कंपनी ने 5 दिन में बैठक कर हल निकालने के लिए मजदूरों के साथ वार्ता भी की थी, लेकिन सहायक श्रम आयुक्त के आश्वासन के बाद भी उन्हें काम नहीं मिला। पैदल मार्च में बृजमोहन बच्चा प्रसाद महिपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment