Skip to main content

कार्यकर्ताओं का समर्पण व जन-जन से संवाद ही भाजपा की शक्ति: दुष्यंत गौतम

 


हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार वार्ड नं.3 के बूथ नं.15 स्थित श्रीनिष्काम सेवा ट्रस्ट में राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, जिला प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की उपस्थिति में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’कार्यक्रम को वर्चुअली सुना। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज समूचे विश्व जगत में भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है। पूरी दुनिया में भारत की छवि एक ताकतवर देश की बन रही है। समूची दुनिया का नेतृत्व करने के लिए हमारा राष्ट्र आगे बढ़ रहा है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है अपितु यह राष्ट्र को प्रत्येक क्षेत्र को अग्रणीय बनाने के लिए किस प्रकार देशवासी एकजुट हो सके,का प्रयास है। उन्हांेने कहा कि कार्यकत्र्ताओं का समर्पण व जन-जन से संवाद ही भाजपा की शक्ति है। कार्यकत्र्ताओं की मेहनत के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’कार्यक्रम में जिस प्रकार मोटे अनाज,जल संरक्षण,समाज के दिव्यांग वर्ग व युवा शक्ति के संदर्भ में सारगर्भित संदेश दिया है उससे देशवासियों को निश्चित रूप से मार्गदर्शन मिलेगा। जिला प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि ‘मन की बात’ का यह 97वां कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार देश को जाति, धर्म व वर्ग की राजनीति से मुक्त करते हुए विकास के पथ की ओर अग्रसर किया है उसमें इस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,उपाध्यक्ष विकास तिवारी,पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी,मण्डल अध्यक्ष तरूण नैयर,पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी,पार्षद विनित जौली, अनिल वशिष्ठ,कन्हैया खेवड़िया,विदित शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर गंगाजली व शाॅल भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बूथ अध्यक्ष सुखेन्द्र तोमर व महामंत्री राघव ठाकुर का माल्यार्पण व अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही प्रदेश प्रभारी व विधायक मदन कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति में व्यापारी नेता अजय अरोड़ा ने कांग्रेस का दामन छोड़कर समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद अनिल मिश्रा,सुनीता शर्मा,अनिरूद्ध भाटी,अनिल वशिष्ठ,कन्हैया खेवड़िया, विदित शर्मा,दिनेश पाण्डेय,दीपांशु विद्यार्थी,गौरव भारद्वाज,विनित जौली,मुकेश पुरी,दिव्यम यादव, डाॅ.विशाल गर्ग,राजीव भट्ट,धीरज पचभैया,रवि कश्यप,वीरेन्द्र तिवारी, डाॅ.श्यामलाल पुरी,दिनेश शर्मा,नीरज शर्मा,सूर्यकान्त शर्मा,गगन यादव,रमन यादव,शिवम यादव,आदित्य यादव,आदित्य तोमर,हरीश साहनी,रामदयाल यादव,राघव ठाकुर,देवेश ममगाई,सुनील सेठी,जीत सिंह,सुनील शर्मा,शिवम ठाकुर,बलकेश राजौरिया,बलदेव कश्यप,मनोज पाल,आशु आहूजा,हंसराज आहूजा, नाथीराम प्रजापति,विक्की प्रजापति,अशोक कश्यप, आदित्य गौड़ समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।