Skip to main content

पतंजलि आयुर्वेदिक टी.बी. की दवा,आयुर्वेदिक एंटीबॉयोटिक तथा आयुर्वेदिक एण्टी एजिंग दवा बनने वाली है- स्वामी रामदेव

 मकर संक्रांति पर्व भारत को अनेकता में एकता रूपी सूत्र में पिरोता है: आचार्य बालकृष्ण


हरिद्वार। मकर संक्रांति के अवसर पर पतंजलि योगपीठ फेज दो के सभागार में विश्वकल्याण हेतु यज्ञ का अयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव तथा आचार्य बालकृष्ण ने देशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव जी ने देशवासियों से आह्वान किया कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर देश को आर्थिक गुलामी के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, वैचारिक व सांस्कृतिक गुलामी व आत्मग्लानि से बाहर निकालें। उन्होंने कहा कि उत्तरायण में हम सूर्य की भांति तेजस्वी, पराक्रमी, गति व प्रगतिशील बनकर अऽंड प्रचंड पुरुषार्थ का संकल्प लेकर उत्तरोत्तर उत्तरायण में आगे बढ़ने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि अपने वैयक्तिक व सामाजिक जीवन में गीता, दर्शनों, उपनिषदों, सत्य धर्म, वेद धर्म का, सनातन धर्म का पालन करें, योग का अभ्यास करें, सारे रोग और जन्म-जन्मांतरों के दुःऽ स्वतः ही नष्ट हो जाएंगे। स्वामी जी महाराज ने कहा कि पतंजलि के प्रयासों से लोगों में आयुर्वेद के प्रति विश्वास बढ़ा है। लोग अपने घर में मुक्तावटी, बीपी ग्रिट, मधुनाशिनी, मधुग्रिट, मेधावटी, रीनोग्रिट रखते हैं। जल्द ही आयुर्वेद में टी.बी.की दवा,पहली आयुर्वेदिक एंटीबॉयोटिक तथा पहली आयुर्वेदिक एण्टी एजिंग दवा पतंजलि में बनने वाली है। कैंसर को भी हमने आयुर्वेद से परास्त किया है।इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश का दिन मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग प्रांतों में मकर संक्रांति के पर्व को अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। जहाँ आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में इसे संक्रांति कहा जाता है वहीं तमिलनाडु में इसे पोंगल पर्व के रूप में मनाया जाता है। जबकि पंजाब और हरियाणा में इसे लोहड़ी तथा असम में बिहू के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भले ही विभिन्न प्रांतों में इसका नाम और मनाने का तरीका अलग हो लेकिन पर्व भारत को अनेकता में एकता रूपी सूत्र में पिरोता है। इस दिन का इतना महत्व है कि महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिये मकर संक्रांति के दिन का ही चयन किया था।साध्वी देवप्रिया,बहन ऋतम्भरा शास्त्री, प्रो.महावीर अग्रवाल,स्वामी परमार्थदेव,स्वामी आर्षदेव,राकेश कुमार, डॉ.अनुराग वाषर्््णेय, डॉ. वेदप्रिया आर्य,बहन प्रवीण पुनिया,प्रदीप नैन,श्रीमती वंदना मेहता,डॉ.जयदीप आर्य,अजय आर्य आदि वरिष्ठजनों ने पतंजलि गुरुकुलम् तथा आचार्यकुलम् के बच्चों के साथ यज्ञ में भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।