Skip to main content

न्म्रमा सरकार अध्यक्ष,विकास बने सेक्टर टू बैरियर इकाई के महामंत्री


 हरिद्वार। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रस्तावित वेंडिंग जोन भगत सिंह चैक, सेक्टर टू बैरियर इकाई का गठन कर नम्रता सरकार को अध्यक्ष,विकास कुमार महामंत्री,जितेंद्र कश्यप कोषाध्यक्ष, आजम अंसारी उपाध्यक्ष, अनूप सिंह मीडिया प्रभारी, कमल सचदेवा प्रचार मंत्री, मुकेश दीवान उप महामंत्री, यामीन अंसारी को संरक्षक मनोनीत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर लघु व्यापारियों को संगठित करने का संकल्प लिया। संजय चोपड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नगर निगम प्रशासन से मांग की रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए शीघ्र ही फेरी समिति की बैठक आयोजित कर राज्य सरकार के संरक्षण में उत्तरी हरिद्वार, पंतदीप पार्किंग, प्राचीन काली मंदिर, भीमगोडा, खड़खड़ी, भूपतवाला, सप्तऋषि, विष्णु घाट, दक्ष मंदिर, न्यू मंडी के सामने, सती कुंड इत्यादि क्षेत्रों के सर्वे के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर. वेंडिंग जोन बनाए जाने की करवाई किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने कहा कि लघु व्यापार एसो. का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को संगठित कर लघु व्यापारियों के संवैधानिक अधिकारों को दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर मनोज कुमार मंडल, तस्लीम अहमद, पिंक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष पूनम माखन, कामिनी मिश्रा, जय भगवान, विजेंदर चैधरी,कामिल,सभापति सिंह,प्रदीप कुमार,दुष्यंत कुमार,कमल पंडित,नंदकिशोर गोस्वामी, किरण बिष्ट,राकेश,पंकज रावत, सोनू मिस्त्री, उषा देवी, पुष्पा दास, प्रभादेवी, रामकरण, प्रदीप कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।