Skip to main content

ई रिक्शा चालकों ने किया पूर्व विधायक संजय गुप्ता का स्वागत पुलिस प्रशासन का भी जताया आभार

 


हरिद्वार। पंचपुरी ई रिक्शा महासंघ के पदाधिकारियों ने महासचिव नवीन अग्रवाल के संयोजन में लकसर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। ई रिक्शा चालकों के रूट में बदलाव को लेकर ई रिक्शा चालक एवं मालिक एवं रिक्शा महासंघ के पदाधिकारी हर्षित हैं। महासचिव नवीन अग्रवाल ने कहा कि रूट निधर्ा्ररण को लेकर प्रशासन द्वारा चालकों को राहत दी गयी है। अब रिक्शा चालक यात्रीयों को लाने ले जाने में असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। रिक्शाओं का रूट परिवर्तन करने पर उन्होंने एसएसपी अजय सिंह, एसपी यातायात रेखा यादव, टीआई विकास पवार का आभार व्यक्त किया। नवीन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने चालकों के समक्ष आ रही परेशानियों को समझा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रूट परिवर्तन में सहयोग प्रदान किया। संजय गुप्ता ई रिक्शा चालकों के हितैषी हैं। ई रिक्शा चालक अब रोजी रोटी सही तरीके से कमा सकेंगे। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने कलर कोड निर्धारित किए थे। चालकों के समक्ष परेशानियां आ रही थी। पुलिस प्रशासन द्वारा अब रूट निर्धारण में बढ़ोतरी की है। जिससे चालकों को अब कोई परेशानी नहीं आएगी। अध्यक्ष रविदत्त पप्पी ने कहा कि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने ई रिक्शा चालकों की लड़ाई को लड़ा। जिसके लिए वे उनके आभारी हैं। चालकों को समक्ष परेशानियों को समझा। पुलिस प्रशासन द्वारा रूट बढ़ाए गए। स्वागत करने वालों में उपाध्यक्ष अशोक कश्यप, संतोष पंत, विकास सिंह, विजेंदर, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, सोनू राठौड़, अर्जुन पाल, पप्पू थपलियाल, शुभम, राज नारायण,. नन्हे, कमल, पप्पू, राकेश,. अन्नू,. पवन, चरण सिंह राठौर, प्रितम, वतन झा, ़ित्रभुवन पाण्डे,. मनीष, भानू, सुशील,  अमित चौधरी, विकास, अरुण कुमार, पुनित, विपिन, अमर पाल, विजेन्द्र तलवारी, जोनी, आरिफ, अनिल आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।