हरिद्वार। बाबा वीरभद्र सेवा आश्रम न्यास ट्रस्ट कांगड़ी के अध्यक्ष पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामण्डलेश्वर गर्व गिरि महाराज फरसे वाले बाबा ने निर्बल वर्ग की कन्या का विवाह समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न कराया। इस मौके पर महामण्डलेश्वर गर्व गिरि महाराज ने कहा कि मानव सेवा ईश्वर सेवा है। ट्रस्ट मानव कल्याण के कार्य लगातार करता रहता है। जीवन में सभी लोगांे को मानव जीवन के संरक्षण, संवर्धन के लिए कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान होता है। सभी लोगांे को अपने परिवार, ईष्ट मित्र व निर्बल वर्ग के लोगों की कन्याओं के विवाह समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा वीरभद्र सेवा आश्रम द्वारा प्रत्येक वर्ष निर्बल वर्ग की कन्या का लालन-पालन कर विवाह सम्पन्न कराया जाता है। इस वर्ष कन्या हिमांशी पुत्री अमित कुमार का विवाह वर सुनील कुमार पुत्र रामनिवास रेडडू जींद हरियाणा से सम्पन्न कराया गया। शादी समारोह में सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने प्रतिभाग कर कन्यादान कर विवाह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्वामी कृष्णानंद,कदम सिंह मलिक,अतुल कुमार नाथ,महावीर सिंह, दीपांशु त्यागी, मोनू गिरि,अभिषेक उपाध्याय,महंत लव गिरि,नकुल पाल,मोहित नोटियाल,राजेश कश्यप,सुधीर पाल,सोनिया पुरी,डॉ.स्नेहा गोतम,बालेशर सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने विवाह सम्पन्न कराया।
Comments
Post a Comment