हरिद्वार। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव झाबरी में आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में स्वामी विवेकांनद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलते हुए देश सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि युवा वर्ग को जीवन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर हो या गांव युवा वर्ग नशे का की और जा रहा है। जो समाज के लिए हानिकारक है। नशे को समाप्त करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाना चाहिए। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू नारंग ने कहा कि सरकार युवाओं के हितों का ध्यान रखना चाहिए। देश में बढ़ रही बेरोजगारी बेहद चिंताजनक है। बेरोजगारी के कारण प्रदेश का युवा पलायन करने को मजबूर है। संगठन मंत्री खालिद हसन ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद व अन्य महापुरूषों समाज व देश के प्रति योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। इस दौरान सुल्तान राव, पंकज कुमार, उस्मान, तबरेज मालिक, खलील राणा, सौरव कुमार, फिरोज अंसारी, मोसीन अब्बासी, शमशेर आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment