Skip to main content

वाहनों पर बकाया कर की वसूली सहित प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई की जाये-जिलाधिकारी


 हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व सम्बद्र्वन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी को अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह ने राजस्व सम्बद्र्वन के क्षेत्र में विभिन्न विभागों की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वसूली के दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष हरिद्वार में 72 प्रतिशत तथा रूड़की में 63 प्रतिशत की वसूली दिसम्बर,2022 तक हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वाहनों पर बकाया कर की वसूली सहित प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई की जाये तथा ससमय दिये गये लक्ष्य को प्राप्त किया जाये। वन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में मशविरा दिया कि गाड़ियों की चैकिंग के लिये एक संयुक्त टीम गठित करने पर विचार किया जाये। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इस तरह की टीम को सक्रिय किया जाये। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्च,2023 तक वसूली का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी को राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने अब तक की हुई वसूली के सम्बन्ध में जानकारी दी तो जिलाधिकारी ने वसूली की धीमी प्रगति पर असन्तोष व्यक्त किया तथा निर्देश दिये कि भगवानपुर तथा रूड़की के एसडीएम से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखें तथा कहीं पर करापवंचन हो रहा है तो छापेमारी की संयुक्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्च,2023 तक लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि और किन क्षेत्रों में स्टाम्प तथा रजिस्ट्रेशन शुल्क लगाया जा सकता है, की संभावनायें तलाश की जायें। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिसम्बर,2022 तक 68 प्रतिशत की वसूली हो चुकी है तथा मार्च,2023 तक वसूली का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत चोरी आदि के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष दो करोड़ 63 लाख की वसूली की जा चुकी है तथा मार्च,2023 तक लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। परिवहन निगम (रोडवेज) के अधिकारियों ने बताया कि मार्च,2023 तक लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। बैठक में इसके अतिरिक्त अन्य सम्बन्धित विभागों के सम्बन्ध में भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ तथा जिलाधिकारी द्वारा ससमय लक्ष्य प्राप्त करने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। इस अवसर एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल,सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह,डीएफओ मयंक शेखर झा, सब रजिस्टार हरिद्वार,सुमेर चन्द्र गौतम,नंद किशोर लोहिया,तहसीलदार हरिद्वार सुश्री रेखा आर्य एवं तहसीलदार लक्सर चंद्र शेखर,नवल किशोर, परिवहन, आबकारी,राज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, विद्युत, सिंचाई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।