Skip to main content

नौ दिवसीय बगलामुखी नव कुंडीय शतचंडी व श्रीमद् देवी भागवत पुराण प्रारंभ

 


हरिद्वार। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा स्थित पौराणिक शक्तिपीठ श्री माया देवी मंदिर के प्रांगण में राष्ट्र की खुशहाली,संपन्नता ,शांति व सुरक्षा तथा उत्तराखंड में आई दैवीय आपदाओं के निवारण हेतु रविवार को 9 दिवसीय बगलामुखी नव कुंडीय शतचंडी हेतु अनुष्ठान व श्री माया श्रीमद् देवी भागवत पुराण प्रारंभ हुआ। रविवार प्रातः जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरी महाराज, महामंडलेश्वर श्रीमहंत रवि गिरी महाराज, माया देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी श्री महंत सुरेशानंद गिरी,अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत मोहन भारती,श्री महंत महेश पुरी, कोठारी महंत महाकाल गिरि,महंत हीरा भारती, महंत केशवगिरी, महंत आदित्य गिरी आदि ने सिद्ध पीठ माया देवी व नगर कोतवाल आनंद भैरव की परंपरागत पूजा अर्चना की। तत्पश्चात मंदिर के प्रांगण में स्थित यज्ञ स्थल में प्रमुख आचार्य पंडित कैलाश पोखरियाल के नेतृत्व में विधिवत अग्नि प्रज्वलित कर नव कुंडीय बगलामुखी शत शत चंडी अनुष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री महंत प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि यह अनुष्ठान सर्वे भवंतु सुखिनःसर्वे संतु निरामया के उद्देश्य से राष्ट्र प्रदेश व जनता की सुख समृद्धि व कष्टों के निवारण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा संतों की जनकल्याण भावना की सनातन परंपरा रही है,उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए अनुष्ठान किया जा रहा है। अनुष्ठान के संयोजक श्री महंत सुरेशानंद सरस्वती ने कहा इस अनुष्ठान में कोई भी श्रद्धालु सनातन धर्मी भाग ले सकता है तथा हवन में आहुतियां डाल सकता है। इस अनुष्ठान का उद्देश्य ही सभी के दुखों का निवारण व जनकल्याण है। उन्होंने बताया अनुष्ठान के साथ-साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है जिसे प्रख्यात मर्मज्ञ महामंडलेश्वर श्रीमहंत रवि गिरी महाराज द्वारा प्रस्तुत किया किया जाएगा। आज प्रारंभ हुए इस अनुष्ठान में अजय सैनी,पूर्व पार्षद विजय शर्मा, संजीव तथा चिराग बंसल,अंजली वर्मा, समाजसेवी विशाल गर्ग ,संतोष कुमार ,अमित कुमार मुख्य यजमान के रूप में भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।