Skip to main content

बंगाली अस्पताल में अब दंत विशेषज्ञ भी होंगे उपलब्ध,इकाई का शुभारम्भ आज

 


हरिद्वार। त्याग और सेवा के संकल्प को आगे रखकर नर सेवा नारायण सेवा की अवधारणा को आगे बढ़ाने में जुटी रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अब एक और चिकित्सीय प्रकल्प लोगों के युवा दिवस के मौके पर उपलब्ध होने जा रही है। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा संचालित बंगाली अस्पताल में अब दॉत से जुड़ी समस्याओं के लिए भी चिकित्सक उपलब्ध होंगे। साथ ही सेवाश्रम की ओर से जल्दी ही हदय रोग,न्यूरोलॉजी जैसी अहम विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। बंगाली अस्पताल में युवा दिवस पर दंत चिकित्सा इकाई का शुभारम्भ राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किया जा जायेगा। जबकि अन्य विशिष्टजन मौके पर मौजूद रहेंगे। इस सम्बन्ध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए स्वामी विवेकानंद की जयंती जो राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है उसके अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अनेक सेवा योजनाएं शुरू करने जा रहा है। 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस पर दंत चिकित्सा इकाई की शुरुआत करने जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत,वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक सहित जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि एवं आचार्य बालकृष्ण मौजूद रहेंगे। सेवाश्रम के सचिव स्वामी विश्वेशानंद ने बताया सुबह 10ः00 बजे से लेकर दोपहर 2ः00 बजे तक सीमा डेंटल कॉलेज के सहयोग से फ्री दंत चिकित्सा कैंप आयोजित किया जाएगा। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के मेडिकल सुपरिटेंडेंट स्वामी दयादीपानंद ने कहा त्याग और तपस्या इन दो मूलभूत सिद्धांतों को लेकर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम 121 वर्ष से अपनी निरंतर सेवाएं दे रहा है भविष्य में कार्डियो और न्यूरो की कई और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर के सिंह ने कहा की राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रशासन ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर रहा है जिसमें सबसे सहयोग की अपेक्षा की जाती है। ब्लड डोनर अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं निम्नलिखित वेबसाइट पर जिला चिकित्सा अधिकारी ने स्वामी विश्वेशानंद और स्वामी दया दीपानंद से आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने उनको शॉल उड़ाकर उनका सम्मान किया।   रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव ने बताया कि शीघ्र ही अत्याधुनिक एमआरआई मशीन भी अस्पताल में लगाई जाएगी,जिससे लोगों को लाभ होगा और सेवाश्रम को डेजिग्नेटिड माइक्रोस्कोपिक सेंटर बना दिया जाएगा। यहां पर कार्डियोलॉजी की भी सुविधा शुरू होने जा रही है जिसमें अमेरिका के हृदय रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील शर्मा अपनी सेवाएं देंगे। सीएमओ डॉ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर टीवी मुक्त भारत योजना के अंतर्गत अप्रैल माह से सेवाश्रम में प्रशासन द्वारा सवाई सेवाएं दी जा रही हैं जिसमें हर रोज 35 से 50 मरीज की जांच होती है और शुक्रवार को स्पेशल कैंप भी लगाया जाता है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।