Skip to main content

जमालपुर कलां में हुआ दिव्य सेवा केंद्र का शुभारंभ

 


हरिद्वार। सम दृष्टि क्षमता विकास अनुसंधान मंडल ‘सक्षम‘ के तत्वाधान में उत्तराखंड के प्रथम दिव्यांग सेवा केंद्र का शुभारंभ दयाल एंक्लेव कॉलोनी में स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय के संचालक एवं परमाध्यक्ष महंत स्वयंमानंद महाराज की उपस्थिति में हुआ। सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत, समाजसेवी डा.विशाल गर्ग, बाल कल्याण समिति के पूर्व चेयरपर्सन विनोद शर्मा, अनीता वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर दिव्यांग सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट एवं स्वामी अजरानंद विद्यालय हाई स्कूल सप्त सरोवर मार्ग के संचालक महंत स्वामी स्वयमानंद ने कहा कि दिव्यांगों के लिए सेवा केंद्र एक अनिवार्य आवश्यकता है। जिसकी पूर्ति सक्षम उत्तराखंड ने जनपद हरिद्वार में की है। यह एक प्रशंसनीय कार्य है। सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने बताया कि इस दिव्यांग सेवा केंद्र को दिव्यांगों के हित में कार्य करने के लिए सुसज्जित किया जाएगा। जिससे उन्हें सहायक उपकरण, पहचान पत्र, दिव्यांग पेंशन इत्यादि की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके। उन्हें समय≤ पर सहायक उपकरण भी इसी केंद्र के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। दिव्यांग सेवा केंद्र के उद्घाटन अवसर पर सक्षम के युवा प्रांत प्रमुख प्रदीप सैनी, मुक बधिर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा,मानसी मिश्रा,विमला गॉड,समाजसेवी विश्वास सक्सेना,संजय वर्मा,डा.प्रदीप कुमार,रवि जोशी,शंभू पुरोहित सहित सक्षम हरिद्वार के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सक्षम के दिव्यांग सेवा केंद्र के उद्घाटन अवसर पर दो दिव्यांग शिक्षिका शालू बेरी और सोनू कुमार को विशेष रूप से उनके द्वारा समाज में किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।