Skip to main content

निर्मल अखाड़े के संतों ने मुख्यमंत्री से की संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग


 हरिद्वार। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतों ने कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। इस दौरान संतों ने अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने संस्कृत भाषा को द्वित्तीय राज भाषा का दर्जा दिया है। संस्कृत के प्रति छात्रों का रूझान बढ़ाने के लिए व्यवस्थाओं का दुरूस्त किया जाना जरूरी है। संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। शिक्षकों की कमी के चलते संस्कृत अध्ययन करने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्कृत विद्यालयों द्वारा अपने स्तर से कुछ शिक्षकों की नियुक्तियां की गयी हैं। यदि सरकार के स्तर से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी तो इससे संस्कृत भाषा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही छात्रों में भी संस्कृत भाषा के प्रति रूझान बढ़ेगा। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। सनातन परंपरा के वेद, शास्त्र,उपनिषद संस्कृत भाषा में ही लिखे गए हैं। यदि लोगों को संस्कृत भाषा की जानकारी नहीं होगी और जब तक घर-घर तक संस्कृत भाषा नहीं पहुंचेगी। तब तक हम अपने वेद शास्त्रों को नहीं जान पाएंगे। इसलिए बहुत जरूरी है कि आधुनिक युग में संस्कृत भाषा की सबको जानकारी हो। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए शासन प्रशासन और धार्मिक संस्थाओं को गंभीर होने की जरूरत है। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अखाड़े की धार्मिक संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के इरादे से अखाड़े पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। कई बार कब्जे के प्रयास की घटना भी हो चुकी है। ऐसे में अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज को सुरक्षा उपलब्ध करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में महंत अमनदीप सिंह,संत जरनैल सिंह,महंत संतोष मुनि,डा.स्वामी केशवानन्द आदि संत शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।