हरिद्वार। 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने, दुष्कर्म करने और पोक्सो एक्ट के मामले में एडीजे/विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट अंजलि नौलियाल ने आरोपी युवक को दोषी पाया है। विशेष कोर्ट ने दोषी युवक को 20 वर्ष की कठोर कैद और 50000 का अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चैहान के अनुसार 21 अक्टूबर 2021 को बुग्गावाला क्षेत्र के गांव में दोपहर 2ः00 बजे पीड़ित किशोरी अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने पीड़ित किशोरी को आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। तीसरे दिन शिकायतकर्ता पिता ने आरोपी गुड्डू पर अपनी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। घटना के 4 दिन बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़ित किशोरी को उसके कब्जे से बरामद कर लिया था। पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों और पुलिस को पूरी आपबीती बताई। आरोपी पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया गया था। स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने दुष्कर्म करने व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया था। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया था। मामले की विवेचना के बाद जांच अधिकारी ने आरोपी गुड्डू के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। शासकीय अधिवक्ता ने सरकार की ओर से इस मामले में 7 गवाह पेश किए थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment