Skip to main content

23 वीं स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का संपन्न

 खेल मनुष्य को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं- सुबोध उनियाल


हरिद्वार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है खेल हमारे भीतर राष्ट्रीय भावना का संचार करते हैं और खेल मनुष्य को जीवन में हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों में सकारात्मकता रचनात्मकता अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना उन्हें अपने जीवन में किसी भी निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में अत्यंत मददगार होती है। जिस खिलाड़ी में यह 4 गुण होते हैं वह कभी भी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है। श्री उनियाल शुक्रवार को कोर विश्वविद्यालय रुड़की में 23 वीं स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जे.सी जैन ने की। अति विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,श्रेयांश जैन और चारू जैन थे। कार्यक्रम का संचालन राधिका नागरथ ने किया। स्वागत भाषण दुष्यंत सैनी ने जबकि आरती सैनी ने आभार व्यक्त किया।  सुबोध उनियाल ने कहा कि खिलाड़ियों को सपने देखने नहीं छोड़ने चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए खेल भावना से ओतप्रोत रहना चाहिए उन्होंने कहा कि खेलों में किसी तरह की सिफारिश काम नहीं आती बल्कि खेल क्षमता ही खिलाड़ियों के काम आती है यदि कोई खिलाड़ी सिफारिश करके किसी टीम में शामिल हो जाता है परंतु जब मैदान में उतरता है तब उसकी कार्यक्षमता काम आती है सिफारिश नहीं। उन्होंने कहा कि यदि हमारे जीवन में सकारात्मकता है तो हमें कोई भी ताकत दुनिया का कोई भी लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती है हमारे जीवन का लक्ष्य हमेशा बड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार नई खेल नीति लेकर आई है जो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि स्कवे मार्शल आर्ट खेल हमारी पौराणिक युद्ध कला का एक ज्वलंत और जीवंत प्रदर्शन है उसे खेल के माध्यम से फेडरेशन ने भारत सहित 50 देशों में फैलाया है जो एक महत्वपूर्ण कार्य है अध्यक्षीय संबोधन करते हुए कोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जेसी जेन ने कहा कि खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पूरे भारत के दर्शन हुए हैं। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक आरती सैनी और संयोजक दुष्यंत सैनी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ,राष्ट्रीय सचिव काशीनाथ नायक,प्रदेश सचिव दुष्यंत कुमार सैनी,कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आरती सैनी, कोर विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी अनुराग राठौर, खेल अधिकारी रमेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...