Skip to main content

भाजपा नेता डा.सुब्रमण्यम स्वामी ने सचिवालय के कर्मचारियों की बर्खास्तगी को बताया अन्याय

 


हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की लड़ाई अब पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और सीनियर एडवोकेट सुब्रमण्यम स्वामी लड़ेंगे। हरिद्वार पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी ने बर्खास्त कर्मचारियों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अतिथी गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार 228 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को वापस ले नहीं तो वे मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। इतना ही नहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि कर्मचारियों को बर्खास्त कर सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है। जोकि असंवैधानिक भी है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट में कर्मचारियों की जीत निश्चित है। हरिद्वार पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी ने हरिद्वार में बनने जा रहे हर की पैड़ी कॉरिडोर को भी गलत ठहराया और कहा कि देवभूमि का स्वरूप बना रहना चाहिए। भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व कानून मंत्री डा. सुब्रमण्यम स्वामी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त हुए 228 कार्मिकों की पैरवी करने आए हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि बर्खास्त किए गए कार्मिकों के साथ हुए अन्याय को आम जनता के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह बड़ा आश्चर्य का विषय है कि एक ही संस्थान में एक ही प्रक्रिया से नियुक्ति पाए कार्मिकों की वैधता दो अलग-अलग निर्णय मैं कैसे वैध या अवैध हो सकती है। उन्होंने कहा कि बर्खास्तगी की कार्यवाही किसी भी दृष्टि से उचित नहीं लगती। जिसमें एक विधान व एक संविधान का उल्लंघन हुआ है। डा.स्वामी ने कहा कि यह कहां का न्याय है कि वर्ष 2001 से 2015 की नियुक्तियों को संरक्षण दिया जाए। वहीं वर्ष 2016 से 2022 तक के कार्मिकों को 7 वर्ष की सेवा के उपरांत एक पक्षीय कार्रवाई कर बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना कोई कारण बताए, बिना शो कॉज नोटिस दिए, बिना सुनवाई के कर्मचारियों को बर्खास्त कर देना नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बर्खास्त कार्मिकों की बहाली के लिए अनुरोध किया था। हरिद्वार में कॉरिडोर बनाने का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि इन कार्यों से सुंदरता प्रभावित होगी और ना ही इसकी कोई आवश्यकता है। मुख्यमंत्री को इस पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मंदिरों के राष्ट्रीयकरण के विरुद्ध हैं और पूर्व में भी वह इसके विरुद्ध कोर्ट में गए थे और सरकार ने फैसला वापस लिया था।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।