Skip to main content

खेलों मे लक्ष्य प्राप्ति मेे मेडिटेशन की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन किया


 हरिद्वार। गुरूकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के अन्तर्गत शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग मे खेलों मे लक्ष्य प्राप्ति मे मेडिटेशन की भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे इटली की अन्तर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक तथा बास्केटबाॅल खिलाडी यूलिया जैनेरी ने मेडिटेशन से खेलो मे लक्ष्य प्राप्ति पर जानकारी प्रदान की। कार्यशाला का शुभारम्भ कुलसचिव प्रो.सुनील कुमार तथा डीन योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय प्रो.सुरेन्द्र कुमार ने किया। प्रो.सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि योग का आहार के साथ गहरा सम्बंध है। आहार की शुद्वि से योग की जटिलता को सरलतम बनाने मे मदद मिलती है। उन्होने कहाॅ कि योग मात्र विषय नही बल्कि जीवन शैली है। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि गुरूकुल का योग मे विशेष महत्व है। वही शारीरिक शिक्षा एवं खेल मे भी गुरूकुल एक नये आयाम की ओर बढ रहा है। वेद, संस्कृत, दर्शन जैसे परंपरागत ज्ञान से जुडे विषयो के साथ योग की अलख को पूरी दुनिया मे जगाने का काम गुरूकुल के स्नातको ने बखूबी किया है। व्याख्यान देते हुए यूलिया जैनेरी ने कहा कि खेल तत्काल उत्साह एवं अमंग पैदा करता है। खेलो मे उत्सर्जित होने वाली ऊर्जा को लक्ष्य प्राप्ति मे सहायक बनाने के लिए मानसिक एकाग्रता जरूरी है। जिससे मेडिटेशन की भूमिका अहम है। मन, बुद्वि तथा विवेक मे सामंजस्य स्थापित होने से लक्ष्य प्राप्ति संभव होती है। उन्होने कहा कि पूरी दुनिया योग से जुडना चाहती है तथा योग के रहस्यों को जानने के लिए भारत का मार्गदर्शन प्राप्त कर रही है। भारत मे गुरूकुल जैसी संस्था मे योग की बात एक विदेशी के माध्यम से करना न्याय संगत नही है। योग को ओर नजदीक से जानने एवं समझाने के लिए गुरूकुल से बेहतर कोई ओर स्थान नही हो सकता। यूलिया जैनेरी ने गुरूकुल को नजदीक से जानने के लिए योग विज्ञान विभाग, पुरातत्व संग्राहलय का भी भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के आतिथेय एवं आभार के लिए यूलिया जैनेरी ने कुलपति प्रो.सोमदेव शतान्शु से भी भेट की। प्रो.शतान्शु ने संस्कृत एवं वेद के माध्यम से गुरूकुल की विशेषता तथा नई शिक्षा नीति मे गुरूकुल की मूल भावना को समाहित करने पर भारत की दीर्ध योजना पर चर्चा की। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा समापन सत्र पर यूलिया जैनेरी को भारतीय परम्परानुसार अंग वस्त्र एवं सम्मान चिन्ह भेट किया। कार्यशाला मे डा.अजय मलिक,डा.शिवकुमार चैहान,डा.कपिल मिश्रा,डा.अनुज कुमार, डा.उधम सिंह,प्रणवीर सिंह, कनिक, सुनील कुमार, दुष्यंत सिंह राणा, डा.निष्कर्ष शर्मा, डा.राजीव शर्मा, डा.योगेश्वर दत्त,शिक्षकेत्तर कर्मचारी धर्मेन्द्र बिष्ट,निकंुज यादव,संजय सिंह,सुंरेन्द्र सिंह, जतिन्द्र कुमार,कुलदीप,जागेन्द्र कुमार तथा शोध छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.अजय मलिक तथा शान्ति पाठ एवं समापन डा.शिवकुमार चैहान ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।