Skip to main content

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

 लोकतंत्र की हत्या है मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी-नरेश शर्मा


हरिद्वार। शराब घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में जगजीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र सरकार परेशान है। केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। जिस तरह सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की गयी है। केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं और जांच एजेंसी का दुरूपयोग कर रही है। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और मनीष सिसोदिया द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए क्रांतिकारी सुधारों से घबराकर केंद्र की भाजपा सरकार  आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को टारगेट कर जेल भेजने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। भाजपा के इशारे पर विपक्षी नेताओं को टारगेट कर जेल भेजने का काम किया जा रहा है। जिस तरह एमसीडी में आप का पूर्ण बहुमत होने के बाद भी भाजपा द्वारा षड्यंत्र रचा गया। उसे पूरे देश ने देखा है। मनीष सिसोदिया को फर्जी मुकदमे में फंसा कर भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करने का प्रयास कर रही है। लेकिन भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा पूरे देश ने देख लिया है। जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि अदानी मामले में केंद्र सरकार कोई जांच नहीं करवाती। लेकिन शिक्षा क्रांति में इतिहास रचने वाले मनीष सिसोदिया को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया जाता है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलनों से निकली हुई पार्टी है। पूरी पार्टी एकजुट है और अपने नेता के साथ खड़ी है। मनीष सिसोदिया की रिहाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल सती, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू नारंग,कुर्बान अली,संगठन महासचिव नवीन मारिया, गीता देवी, आशीष गौड अंकुर बागड़ी, संदीप कुमार, महावीर कंडवाल, किरण कुमार दुबे, भरत कुमार,शाहीन अशरफ, प्रवीण कुमार,यशपाल चौहान, एडवोकेट सचिन बेदी,रेखा देवी, शाहरुख, संदीप नरवाल,सोनू,विशाल सैनी,संजय गौतम,आशीष बालियान,अंकित मिश्रा,संगम कुमार, अनूप जोशी,मनोज,सलमान मलिक,सत्येंद्र सिंह,रोशन कांगड़ी,शिशुपाल सिंह नेगी,अनुज पाल, शकील,प्रवीण चौधरी,अमित सिंघानिया,दीप्ति चौहान, आकाश चौहान, अजय मुखिया, सतेंद्र कुमार, अमनदीप, शिवकुमार, मानिक गिरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।