Skip to main content

भगवान शिव की कृपा पानी है तो पहले नारायण को प्रसन्न करें-आचार्य बद्रीप्रपन्ना महाराज


 हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कथा व्यास चित्रकूट वेंकटेश्वर धाम के आचार्य बद्रीप्रपन्ना महाराज ने कहा कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करनी है तो उनके आराध्य भगवान नारायण को प्रसन्न करें। उन्होंने कहा कि भक्त और भगवान की कथा श्रीमद्भागवत के आयोजन व श्रवण से समस्त संताप दूर हो जाते हैं। लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं। कथा के प्रभाव से पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर कथा के आयोजन और श्रवण करने से दोगुना पुण्य लाभ प्राप्त होता है। लेकिन कथा की सार्थकता तभी है, जब कथा से मिले ज्ञान को आचरण में धारण किया जाए। कथा के मुख्य यजमान इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन मुंबई के डायरेक्टर रूद्रप्रताप त्रिपाठी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर लोक कल्याण की भावना से कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के साथ प्रतिदिन रूद्राभिषेक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था की केंद्र गंगा नगरी हरिद्वार पूरे विश्व में अद्वितीय है। हरिद्वार की पवित्र भूमि पर श्रीमद्भागवत कथा और रूद्राभिषेक से निश्चय ही लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। कथा में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से लगभग दो हजार श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे हैं। मुंबा देवी मंदिर महाराष्ट्र से पहुंचे हेमंत जाधव ने बताया कि हरिद्वार जैसे पवित्र स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण और रूद्राभिषेक का अवसर सौभाग्य से प्राप्त होता है। वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आचार्य गोविंदा गर्ग, आचार्य दयाशंकर मिश्रा, आचार्य अरविंद मिश्र,ा आचार्य धीरज शुक्ला,आचार्य पवन शास्त्री त्रिपाठी, आचार्य मुकेश पांडे, आचार्य विकास त्रिपाठी, आचार्य मुकेश त्रिपाठी, आचार्य पीयूष त्रिपाठी तथा सुदेश्वर,नवल राम,भंवरी, जुगल आदि सहित महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से आए हजारों श्रद्धालु शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।