Skip to main content

बूथ स्तर पर जाकर प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत मिलने का प्रयास करना है -शैलेन्द्र विष्ट


 हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट एवं जिला अध्यक्ष संदीप गोयल द्वारा जिला पदाधिकारी जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की सामूहिक बैठक ली गई। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के आगामी बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर सभी पदाधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में बूथ स्तर पर जाकर कार्य करने के लिए कहा एवं संगठन के कार्य तथा प्रदेश तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ ही हमारी महत्वपूर्ण इकाई है हमें आगामी दिनों में बूथ की टोली को बूथ पर जाकर पुनर्गठन की प्रक्रिया अपनाते हुए अपने जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर मजबूत करने का काम करना है। बूथ पर रह रहे लाभार्थियों के घरों पर संपर्क स्थापित कर सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं पर चर्चा करनी है। बूथ पर जाने के उपरांत बूथ की बैठक कर समिति के अनुसार पुनर्गठन कर कार्यकर्ताओं के कार्यों को विभाजन कर पन्ना प्रमुख तक बनाने का कार्य करना आवश्यक है अपने आप को अल्पकालीन विस्तारक के रूप में स्थापित कर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करें। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि हमें शक्तिकेंद्र एवं बूथों पर जाकर अपनी बूथ समिति के साथ पूर्व में संपन्न हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव का विश्लेषण कर आगे बढ़ने का काम करना है। बूथ स्तर पर जाकर प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत मिलने का प्रयास करना है एवं सरकार के विजन एवं विकासशील योजनाओं के बारे में चर्चा करनी है। आगामी आने वाले 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस पर प्रत्येक पदाधिकारी को 20 घरों पर जाकर पार्टी का झंडा लगाना है। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर सेवा एवं स्वच्छता के कार्य करते हुए बाबा साहब के विचारों पर गोष्ठियों का आयोजन करना है एवं बूथ स्तर पर जाकर चलाई जा रही आयुष्मान योजना ,किसान सम्मान निधि योजना,उज्जवला योजना,उजाला योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी प्रमुख की योजनाओं की जानकारी के बारे में चर्चा करनी है एवं उनके लाभार्थियों से जाकर बात करने का काम करना है। जिस प्रकार जिला पंचायत चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। इसी प्रकार आगामी नगर निकाय एवं लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर मेहनत कर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पार्टी को मजबूत करने का काम करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने किया। इस अवसर पर आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी,लव शर्मा,निर्मल सिंह,रश्मि चौहान आभा शर्मा,आलोक द्विवेदी,मोहित वर्मा,रजनी वर्मा ,नेत्रपाल चौहान,अमरीश सैनी,नकली सिंह सैनी जिला मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमार ,मनीष कुमार ,एजाज अहमद, विक्रम भुल्लर, मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैयर, विनय सोती, कैलाश भंडारी, अमित राज, रीता सैनी, पवन राठौर, सीमा चौहान, अरविंद अग्रवाल,नेपाल सिंह, जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव, मंडल प्रभारी तेलू राम प्रधान, वीरेंद्र बोरी, अशोक मेहता, प्रमोद शर्मा, मास्टर राजकुमार चौहान ,धर्मेंद्र चौहान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।