Skip to main content

हिंदू राष्ट्र सहित विभिन्न विषयों पर होगा चिंतन


 हरिद्वार। भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु ब्रह्मराष्ट्र एकम परिवार की और से हरिद्वार में द्वितीय राष्ट्रीय सनातन अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। उत्तरी हरिद्वार स्थित अदभूत मंदिर में अधिवेशन के संबंध में जानकारी देते हुए ब्रह्मराष्ट्र एकम परिवार के संस्थापक सदस्य सचिन सनातनी ने बताया कि भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अत्यूतानंद तीर्थ महाराज की अध्यक्षता में 12 फरवरी को अद्भुत मंदिर में आयोजित किए जा रहे अधिवेशन का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था का उन्नयन, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर नशा मुक्त समाज बनाना, पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को दूर करने के लिए भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार, न्याय प्रणाली को भारतीय संस्कृति के अनुरूप लाना, हिंसा पर रोक लगाना, अधिवेशन में हिंदू राष्ट्र पर भी चर्चा की जाएगी। संगठन के सेवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष कश्यप ने बताया कि अधिवेशन में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई प्रमुख संतों, प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रंगेरी मठ वाराणसी कें प्रथम अधिवेशन के बाद भारत को महाशक्ति बनाने हेतु राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समानता को एक सूत्र में बांधकर सनातन धर्म संस्कृति के पूरे विश्व में व्यापक प्रचार प्रसार लिए सभी धर्मावलंबियों को एकजुट कर अखंड भारत सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हरिद्वार में दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन में प्रमुख संत महापुरूषों सहित हजारों लोग भाग लेंगे। भूमा निकेतन आश्रम के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि भूमा निकेतन परिवार की और से देश के विभिन्न राज्यों से कार्यक्रम में आने वाले अतिथीयों का स्वागत किया जाएगा। अधिवेशन में राजेंद्र सिंह,गजेंद्र सोलंकी, राजेश पुरी, प्रदीप झा, दिवाकर द्विवेदी आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।