Skip to main content

इंडियन मूवर्स आॅर्गेनाइजेशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

 अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है ट्रांसपोर्ट व्यवसाय-नवीन अग्रवाल


हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित इंडियन मूवर्स आॅर्गेनाइजेशन के पांचवे वार्षिक अधिवेशन में ट्रांसपोर्टर की समस्याओं और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सोमवार को दो दिवसीय अधिवेशन के समापन में शामिल हुए रानीपुर विधायक आदेश चैहान व एसआरटीओ रश्मि पंत का इंडियन मूवर्स आॅर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सचिव कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष नीरज ग्रोवर, राज शर्मा, मोतीलाल, सुनील मौया व सुधीर गोयल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। विधायक आदेश चैहान ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। ट्रांसपोटर्स की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर दूर कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को उन्नत करने व ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। एआरटीओ रश्मि पंत ने कहा कि सिडकुल में स्थापित उद्योगों की सफलता में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का महत्वपूर्ण योगदान है। इंडियन मूवर्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि सरकार को अर्थव्यवस्था की महत्वूपर्ण कड़ी ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर दूर करना चाहिए। नवीन अग्रवाल ने बताया कि देश के 129 शहरों में संस्था की शाखाएं कार्यरत हैं। संस्था में ट्रांसपोर्ट एवं पैकर्स मूवर्स कंपनियों के मालिक, प्रोपराइटर, डायरेक्टर, सीईओ एवं एग्जीक्यूटिव शामिल है। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट परिवहन व्यापार की सुगमता एवं ग्राहकों को उच्चतम सेवाएं निम्नतम खर्च में कैसे उपलब्ध करायी जा सके तथा इस व्यापार में हो रही धोखाधड़ी से किस प्रकार जागरूक किया जा सके आदि मुद्दो पर प्रमुख रूप से विचार किया गया। अधिवेशन में रांची के घीरज गौरव को उत्कृष्ट कार्यो के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।