Skip to main content

युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस की हुॅकार,प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दिया धरना

 बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने किया सचिवालय का घेराव,दी गिरफ्रतारियाॅ



हरिद्वार। भाजपा सरकारों की नीतियां गरीब विरोधी, बेरोजगार विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी हैं। 8 एवं 9 फरवरी की गांधी पार्क की घटना इसका जीता-जागता प्रमाण है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज लगातार छठे दिन बरोजगारों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश कंाग्रेस कार्यालय प्रांगण में धरना दिया तथा उसके उपरान्त सचिवालय का घेराव करते हुए गिरफतारियाॅ दी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रांगण में लगातार छठे दिन आयोजित धरना कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भर्ती घोटालों की जांच की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे नौजवानों पर राज्य सरकार ने जिस प्रकार बल प्रयोग किया वह लोकतंत्र में न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है तथा कंाग्रेस पार्टी इसकी कडे शब्दों में निन्दा करती है तथा राज्य के बेरोजगार नौजवानों को आश्वस्त करती है कि कांग्रेस पार्टी उनकी इस लड़ाई में उनके साथ खडी है। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में हिटलरशाही हाबी है तथा अपना अधिकार और हक मांगने पर बेरोजगार नौजवानों की आवाज को लाठियों के बल पर दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के मूल में बेरोजगारी सबसे बडा मुद्दा था परन्तु आज भाजपा की राज्य सरकार इन्हीं बेरोजगार नवयुवकों का उत्पीड़न कर रही है जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी भर्तियों की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाये जाने की मांग लम्बे समय से कर रही है परन्तु राज्य सरकार ने जिस प्रकार का रवैया अपनाया हुआ है उससे उसकी नीयत में खोट नजर आ रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य नेे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले साड़े आठ वर्षों में देश को जिस बदहाली तक पहुंचा दिया है उससे आज देश में बेरोजगारी चरम स्तर पर है, देश के सारे सार्वजनिक उपक्रमों को मोदी सरकार बेचने में लगी है। महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है और इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए पूरे देश को नफरत की आग में झोंकने का काम किया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार ने दमनकारी नीति का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन को शक्ति के बल पर कुचलने का काम किया है,कांग्रेस पार्टी इस कृत्य की भर्त्सना करती है तथा भाजपा सरकार जिस हिटलरशाही का परिचय देकर जन आन्दोलनों और बेरोजगार नौजवानों एवं महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का काम कर रही है उसकी कडे शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि 8 एवं 9 फरवरी को आंदोलनरत बेरोजगार नौजवानों पर हुई बर्बरता की उच्च स्तरीय जांच के साथ ही इस घटना के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के कुशासन के लिए किये जाने वाले विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऊर्जा व स्पूर्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की बेरोजगारी ने तमाम कीर्तिमानों को तोड दिया है। महंगाई ने भी आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है, उसका जीवन दूभर कर दिया है। कांग्रेस पार्टी गरीब, बेरोजगार, नौजवान, महिला अधिकारों के लिए लामबंद होकर जनहित के लिए संघर्ष करती रहेगी। बेरोजगारी, महंगाई व सुशासन के विरुद्ध निरंतर संघर्ष किया जायेगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में बेरोजगारी की दर में हो रही लगातार वृद्धि पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए युवा नौजवान,बेरोजगार एवं गरीबों का सहारा लिया था। भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का सपना दिखा कर देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज तो हो गई परन्तु आज जिस प्रकार राज्य में बेरोजगारों की फौज खडी हो रही है तथा सरकारी नियुक्तियों के लिए हो रही परीक्षाओं में घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है उससे प्रदेश का नौजवान,बेरोजगार अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने देहरादून के गांधी पार्क में घटी लाठीचार्ज की घटना की निन्दा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने पटवारी भर्ती में हुए घोटाले की जांच से पहले ही दुबारा भर्ती परीक्षा आयोजित कर एकबार फिर से राज्य के बेरोजगार नौजवानों को गुमराह करने की चेष्टा की है। उन्हांेंने कहा कि जब तक यह स्पष्ट नहीं होता कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा कराई जा रही है तथा सरकार के स्तर से पारदर्शी परीक्षा के पुख्ता इंतजामात किये गये हैंतब तक ऐसी परीक्षाएं हमेशा सन्देह के घेरे में रहेगी जिसका खामियाजा हमारे युवाओं को भविष्य में भी भुगतना पड़ेगा। निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस दमनकारी नीति का परिचय देते हुए दिनांक 8 एवं 9 फरवरी को शांतिपूर्ण आन्दोलन को शक्ति के बल पर कुचलने का काम किया है उसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दास्त नहीं करेगी तथा नौजवान बरोजगारों के हक की लडाई सड़कों पर उतर कर लडती रहेगी। धरना कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा,विधायक ममता राकेश,विक्रम सिंह नेगी,विरेन्द्र जाती, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी,महामंत्री संगठन विजय सारस्वत,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,राजकुमार,रामयश सिंह,मनोज रावत,मनीष खण्डूरी,जयेन्द्र रमोला,सुमित्र भुल्लर,आर्येन्द्र शर्मा,गरिमा माहरा दसौनी,राजेन्द्र शाह,दर्शन लाल,दिनेश अग्रवाल,राजवीर चैहान,गोपाल सिंह राणा,प्रभुलाल बहुगुणा, शंकर चन्द रमोला, कुंवर सजवाण,भगत सिंह डसीला, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,पूरन रावत,विकास नेगी सचिव आई.टी विभाग,योगेश चलगा,नदीम अख्तर,रकित वालिया,पायल बहल लक्ष्मी अग्रवाल कपरवाण,विनित प्रसाद भट्ट बन्टू,संजय किशोर,पूनम कण्डारी, अनूप पासी,दिनेश कौशल,नजमा खान, रेखा ढींगरा, सोनिया आनन्द, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता,आशा टम्टा,शशि सेमवाल,याकूब सिद्धिकि,राजेश चमोली,सोना सिंह,अर्जुन सोनकर, अपून कपूर,इतात खान,मीना बिष्ट,अरूणा कुमार,दीपक चैहान,पिया थापा,विनोद चैहान,देवेन्द्र सिंह,सुशील राठी,मनीष नागपाल,मोहन काला,जगदीश धीमान,राजवीर चैहान, नवनीत सती,दीप बोहरा,गिरीश पपनै,देवेन्द्र सती,शोभाराम,विशाल मौर्य,अनिल नेगी,सुलेमान अली,अजय रावत,शरीफ बेग,अनुराधा,सावित्री थापा आदि अनेक कंाग्रेसजन शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।