हरिद्वार। भाजपा महिला मार्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने एसएमजेएन कालेज पहुंचकर प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा से आशीर्वाद लिया। अनामिका शर्मा को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए डा.सुनील कुमार बत्रा ने कालेज के छात्र छात्राएं सभी क्षेत्रों में हरिद्वार का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनामिका शर्मा महिलाओं व हरिद्वार की जनता की समस्याओं को दूर करने में उल्लेखनीय योगदान करेंगी। अनामिका शर्मा ने कहा कि कालेज में पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते उन्होंने अपने राजनैतिक कैरियर की शुरूआत की थी। प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा व अन्य सभी शिक्षकों को आशीर्वाद से ही वे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ जनसमस्याओं का समाधान ही उनका उद्देश्य है। इस दौरान उनके साथ प्रीति गुप्ता, सोनिया अरोड़ा,गीता कुशवाहा एवं आशीष झा उपस्थित रहें।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment