Skip to main content

आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा और कांग्रेस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

 


हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू की तरह काम कर रहे हैं। दोनों की आपस में सांठगांठ है। चाहे प्रदेश सरकार हो या फिर हरिद्वार नगर निगम की स्थानीय सरकार दोनों में भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के साथ दिखाई देते हैं और जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। लेकिन जनता इनकी हकीकत को अच्छी तरह पहचान चुकी है। इस वर्ष नगर निगम का चुनावी वर्ष है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही नेताओं को जनता को जवाब देना होगा। शुक्रवार को मध्य हरिद्वार स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए नरेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इस समय राजनीति नए आयाम स्थापित कर रही है। कहने को तो कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन कांग्रेस के नेता हरीश रावत, जिन पर सरकार के फैसलों को लेकर जनता के बीच आवाज उठाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, वही सरकार से सबसे नजदीक से जुड़े हुए हैं। नरेश शर्मा ने आरोप लगाया कि 4 दिन तो कांग्रेस धामी सरकार का विरोध करती है और बाकी 3 दिन सरकार की प्रशंसा करते नहीं थकती। हरीश रावत ने खुद सरकार की पीठ थपथपाने की जिम्मेदारी ली हुई है। इससे स्पष्ट है कि धामी सरकार की पीठ पर हरीश रावत का हाथ साफ नजर आता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो कांग्रेस को पिछले दो चुनाव में उत्तराखंड की जनता ने हकीकत से रूबरू करा दिया है। रही सही कमी आगे पूरी हो जाएगी। जिस तरह से कांग्रेस जनता को धोखा देकर सरकार से कदमताल कर रही है। उसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। नरेश शर्मा ने आरोप लगाया कि हरिद्वार नगर निगम में मेयर तो कांग्रेस की है। जबकि संख्या बल के आधार पर नगर निगम बोर्ड में बहुमत भारतीय जनता पार्टी का है। लेकिन चुनावी वर्ष के बावजूद हरिद्वार में सफाई व्यवस्था आज तक पटरी पर नहीं लौट पाई। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली, जनता से लगातार वादाखिलाफी और निजी हित के मुद्दों पर भाजपा तथा कांग्रेस के नेताओं की आपसी मिलीभगत एक दूसरे की हकीकत जनता के सामने खोल रही है। उन्होंने कहा कि अब सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपाई पार्षद कांग्रेस पर तथा कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों को उनके कृत्यों का परिणाम देने के लिए तैयार बैठी है। बैठक में अनिल सती, संजू नारंग, मयंक गुप्ता, आशीष गौड़, रजनी गुप्ता, अंकुर बागड़ी, सुल्तान आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।