Skip to main content

श्रीराम कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश शोभायात्रा

 प्रेरणादायी है भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र-किरण सिंह


हरिद्वार। सुभाषनगर में आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। त्रिमूर्ति नगर से अन्नपूर्णा बैंकट हॉल तक निकाली गयी बैण्ड बाजों व सुंदर झांकियों से सुसज्जित कलश शोभायात्रा में श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के विद्यार्थियों ने तलवारबाजी, फरसा आदि कई कतरब पेश किए। शोभायात्रा का कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक मदन कौशिक ने किया। भाजपा नेता विशाल गर्ग,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.संजय पालीवाल,वरुण बालियान, महेश प्रताप राणा सहित अनेक गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे। आयोजन समिति की प्रमुख सदस्य किरण सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा,डा.हरप्रीत हरप्रीत सिंह,सचिन शर्मा,सुरेंद्र ठाकुर, प्रदीप सैनी, पवन परिहार ने सभी का स्वागत किया। किरण सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र सभी के लिए प्रेरणादायी है। श्रीराम ने कभी मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं किया। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम कहा गया है। सभी को प्रभु श्रीराम के चरित्र को आत्मसात आदर्श समाज बनाने में योगदान देना चाहिए। सोमेंद्र धीमान,जगदीश रावत,हेमचंद सैनी,विकास सैनी,सुंदरलाल सैनी,सुरेंद्र कुमार,सुशील सैनी,रमेश कुमार, आरके सिन्हा,राजेंद्र मौर्य,राजेश वर्मा,आराधना पांडे,निर्मला बिष्ट,मिथिलेश कौशिक, कृष्णा शर्मा,मीनाक्षी,रूबी,गीता सिंह, सविता त्यागी,मुन्नी देवी,जसविंदर कौर,उषा सिंह सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।