हरिद्वार। भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने कनखल थाना परिसर में दरोगा द्वारा मण्डल अध्यक्ष के साथ कथित रूप से अभद्रता करने को लेकर हंगामा मचाया। भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के साथ हुए विवाद के बाद भाजपाइयों ने कनखल थाने में कनखल थाने का घेराव किया। इस दौरान हंगामा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरोगा को सस्पेंड करने की मांग की और कनखल थाना अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुचे सीओ सिटी के आश्वासन के बाद भाजपाई शांत हुये। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर दो युवकों के बीच विवाद हुआ था, आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता के घर पर ईट मारी गई। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बुधवार की सुबह कनखल थाने पहुंचे थे,जहां पर मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट भी थे। आरोप है कि दरोगा धनीराम शर्मा ने यह कहते हुए सभी को बाहर जाने को कहा कि यह भाजपा कार्यालय नहीं है। दरोगा ने साथ आए हुए भाजपा नेताओं के नाम लिस्ट में एंट्री करने शुरू कर दिए। इसको लेकर भाजपाइयों का दरोगा से विवाद हो गया। दोपहर करीब 1ः00 बजे भाजपा नेताओं का जमावड़ा थाने में लग गया। क्षेत्र के कई पार्षद भी मौके पर पहुंचे थाना परिसर और बाहर दोनों जगह जमकर कनखल प्रभारी और दरोगा के खिलाफ नारेबाजी हुई। दोपहर करीब 3ः00 बजे के बाद सीओ सिटी मनोज कुमसा ठाकुर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन के बाद भाजपाई शांत हुये। इस दौरान भाजपाइयों ने दावा किया कि सीओ ने दरोगा को कार्यालय में अटैच करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कनखल भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, पार्षद सचिन अग्रवाल, नितिन माना, मनु सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, अनु कक्क्ड़, सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुमित लखेरा, किशन बजाज, दीपक टण्डन,मयंक गुप्ता, मनोज कुमार, निकुंज शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपाइयों का कनखल थाने का घेराव के दौरान थाने के बाहर सड़क पर जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।
Comments
Post a Comment