Skip to main content

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के चार वर्ष पूर्ण होने पर किसानों के साथ संवाद

 


हरिद्वार। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को जनपद हरिद्वार के लक्सर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 04 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लक्सर पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है,देश के आर्थिक विकास एवं उन्नति में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों और हमारे किसान भाईयों एवं बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कृषि के विकास के लिए तथा कृषि को सुविधाजनक बनाने कि लिए इस प्रदेश में प्रदेश सरकार के द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से कृषि से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है जिससे किसान भाई लाभान्वित होने के साथ-साथ कृषि में भी विकास कर रहे है। श्री जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 01 दिसम्बर, 2018 से कृषकों को कृषि कार्य हेतु कृषि निवेश कय किये जाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारम्भ की गई है। जिसके अन्तर्गत पात्र कृषकों को दो हजार रूपये प्रति किस्त की दर से तीन किस्तों में प्रतिवर्ष छः हजार रूपये का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा रहा है। अब तक देश में ग्यारह करोड़ सैंतीस लाख कृषकों के खातों में दो लाख सोलह हजार करोड़ रूपये हस्तानान्तरित कराये जा चुके है। इसी प्रकार प्रदेश में योजनान्तर्गत अब तक लगभग 9 लाख किसान पंजीकृत हो चुके है और अब तक किसानों को रू 1 हजार 9 सौ तीन करोड़ की धनराशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। उन्होंने कहा जनपद हरिद्वार में योजनान्तर्गत अब तक लगभग 1 लाख 32 हजार 4 सौ 93 कृषको को लगभग रू02 सौ 63 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। मंत्री जोशी ने कहा वित्तीय वर्ष 2022-23 के तीसरे चतुर्थ मास की किश्त इस माह प्रधानमंत्री द्वारा लगभग 8 लाख किसानों के खाते में रू0 143.60 करोड की धनराशि कृषक भाईयो के खाते में हस्तानान्तिरित की जायेगी। प्रदेश की स्थानीय फसलों को विशिष्ट पहचान दिलाने हेतु जियोग्रफिकल इन्डीकेशन टैग (जी आई टैग) प्रदान कराये जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। मुन्स्यारी राजमा को भारत सरकार द्वारा जी आई टैग प्रदान कर दिया गया है। मंत्री जी ने कहा कृषकों द्वारा स्वयं सहकारिता के आधार पर क्लस्टर कृषि को प्रोत्साहित करने के लिये एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इस योजना के द्वारा चयनित गांव में कृषि से सम्बन्धी कार्यों के लिए नवीनतम तकनीकियों का उपयोग कर विकासखण्ड में आदर्श रूप में विकसित किया जायेगा, जिसको विकासखण्ड के अन्य गांव के किसान भ्रमण कर जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित होंगे। मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में हमारे किसान भाई अनवरत इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे और इस प्रदेश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ कृषि उत्पादन में एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करेंगे। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने किसानो की समस्या को सुना ओर उन्हें शीघ्र उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।     इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी, ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार,भीम सिंह चौधरी, नितिन चौधरी, महिपाल, मोहित,मनदीप चौधरी, प्रमोद चौधरी, नरेंद्र प्रधान, मनोज राठौर, यशवीर चौहान आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।